उत्तरकाशी के आराकोट में राहत सामग्री पहुंचा कर लौट रहा एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है, जिसमें तीन लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल यह केवल प्रारंभिक सूचना है. बता दें कि 17 अगस्त की रात उत्तरकाशी के आराकोट गांव में बादल फटने के बाद तबाही मच गई थी.
Also Read This : उठा सकती है मोदी सरकार एक बड़ा कदम, कॉर्पोरेट टैक्स में मिल सकती है छूट
जानकारी के मुताबिक उक्त हेलीकॉप्टर आराकोट में राहत सामग्री वितरित कर वापस लौट रहा था और इसी दौरान वह बिजली के तारों में उलझकर क्रैश हो गया. हेलीकॉप्टर हैरिटेज कंपनी का है और मोलडी में क्रैश हुआ है. राहत-बचाव कार्य के लिए आराकोट से बचाव दल के साथ एक हेलीकॉप्टर हादसे वाली जगह भेज दिया गया है.

