BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

6 राज्यों की पुलिस के लिए मुसीबत बना ‘हेलो गैंग’, लड़कियों की मीठी आवाज में फंसाता है

by bnnbharat.com
December 14, 2020
in समाचार
6 राज्यों की पुलिस के लिए मुसीबत बना ‘हेलो गैंग’, लड़कियों की मीठी आवाज में फंसाता है
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  आप सभी ने साल 2019 में आई आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल तो देखी ही होगी. फिल्म में आयुष्मान खुराना लड़की की आवाज में लोगों से दोस्ती करते हैं. ये फिल्म भले ही आपको सच्चाई से परे लगे लेकिन 6 राज्यों की पुलिस के लिए एक ऐसा ही गैंग अब मुसीबत बन गया है. पुलिस को बाह और पिनाहट के बीहड़ गांव के 50 ऐसे हेलो गैंग  के सदस्यों की तलाश है, जिन्होंने अपनी मीठी-मीठी आवाज से 5 हजार से ज्यादा लोगों से ठगी की है. ये गैंग भोले-भाले लोगों को नौकरी दिलाने और युवतियों से दोस्ती कराने का झांसा देता है और पैसे ठग लेता है. इन सभी राज्यों की पुलिस आगरा पुलिस के संपर्क में है लेकिन अभी कोई बड़ी कामयाबी हाथ नहीं लगी है.

आगरा पुलिस को राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से हेलो गैंग की शिकायत मिली है. इसमें से सबसे ज्यादा शिकायतें महाराष्ट्र और गुजरात से आई हैं. हेलो गैंग के शातिरों को पकड़ने के लिए इन राज्यों की पुलिस खुद भी दबिश दे रही है और आगरा पुलिस से सहयोग मांग रही है. इस गिरोह के अपराधियों ने पिछले तीन साल में ही 5000 लोगों को ठगा है. पुलिस जांच में पता चला है कि हेलो गैंग के सदस्य युवतियों से दोस्ती कराने के नाम पर ठगी करते हैं. युवतियों से दोस्ती कराने के लिए एक क्लब की मेंबरशिप लेने के लिए कहा जाता है. इस गैंग के सदस्य एप के जरिए लड़कियों की आवाज में बात करते हैं और लोगों को अपनी मीठी आवाज में फंसा लेते हैं.

पंजाब से पिछले महीन इस गिरोह के तीन साथियों को पकड़ा गया था. पुलिस जांच में उन्होंने बताया कि ​बीहड़ गांव के कुछ लड़के पांच साल पहले गुरुग्राम और दिल्ली में कॉल सेंटर में काम करते थे. इसके बाद वहां से काम सीखकर वो सभी वापस गांव आए और उन्होंने हेलो गैंग चलाना शुरू कर दिया. ये सभी फोन पर लोगों से ठगी करते हैं इसलिए इस गैंग का नाम हेलो गैंग पड़ गया.

आगरा के एसएसपी बबलू कुमार ने बताया है कि एक साल में इस गैंग के 45 सदस्यों को पकड़ा गया है. हम इन गिरोह के सभी सदस्यों की जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं. इस गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई होगी, इसकी प्रक्रिया चल रही है. साथ ही गिरोह को सूचीबद्ध भी किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कार-बाइक के बीच टक्कर में पति-पत्नी की मौत

Next Post

आज मनाया जा रहा है ‘इंटरनेशनल मंकी डे’

Next Post
आज मनाया जा रहा है ‘इंटरनेशनल मंकी डे’

आज मनाया जा रहा है 'इंटरनेशनल मंकी डे'

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d