रांची: खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले, विभाग द्वारा आज 21 अप्रैल को अपराह्न 04ः00 बजे रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन के द्वितीय तल में झारखंड एंड बाजार ऐप की लॉन्चिंग की जा रही है. इस एप से लोगों को बड़ी सहायता मिलेगी.
बाजार मोबाइल एप का उद्देश्य लॉकडाउन की अवधि में ग्राहकों को जियो लोकेशन के आधार पर आसपास के दुकानों की उपलब्धता के बारे में जानकारी देना है. ये वैसे दुकान होंगे, जो आपके आसपास के क्षेत्र में राशन, फल, सब्जी, दूध और दवाईयों का कारोबार करते हैं.

