रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उद्योग और कॉरपोरेट घरानों से प्रवासियों श्रमिकों की घर वापसी में सरकार का मदद करने की अपील की है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि सरकार ने अपने प्रवासी कामगारों को लद्दाख और अंडमान जैसे दुर्गम स्थानों से वापस लाने के लिए अथक प्रयास किये हैं.
अभी भी झारखंड के बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक ऐसे दुर्गम स्थानों पर फंसे है. उन्होंने उद्योगों व कॉरपोरेट घरानों से अपील की है कि वे अपने श्रमिकों को निकालने में सरकार का समर्थन करें.

