रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपायुक्त बोकारो को पेटरवार निवासी झारखंड आंदोलनकारी जयलाल महतो को उचित मदद पहुंचाते हुए सूचित करने का निर्देश दिया है.
घर टूटा, स्थिति ठीक नहीं
मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि झारखंड आंदोलनकारी नेता जयलाल महतो का घर बारिश में ढ़ह गया. उनके समक्ष अपने परिवार को रखने की समस्या है. इनकी स्थिति काफी दयनीय है. उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना और पेंशन का लाभ नहीं मिल पाया है. मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया और बोकारो उपायुक्त को उपरोक्त निर्देश दिया है.
दोषियों पर सख्त कार्यवाई करें
मुख्यमंत्री ने रिम्स के कोविड वार्ड में कोरोना संक्रमित महिला की मौत को गंभीरता से लिया है. मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री को उक्त मामले की जांच कर दोषियों पर सख़्त कार्यवाई करने का अनुरोध किया है. साथ रिम्स प्रबंधन को मामले में कार्यवाई कर सूचित करने का निर्देश दिया है.
मौत की मिली जानकारी
मुख्यमंत्री को बताया गया कि रांची के पिठोरिया स्थित हेसापीढ़ी गांव निवासी एक महिला के पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद रिम्स में भर्ती कराया गया. जांच के क्रम में वह कोरोना संक्रमित पाई गई और उसे कोविड वार्ड में भर्ती किया गया. जहां उसकी मौत हो गई.

