BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कश्मीरी बच्चों की स्कूल लौटने में मदद करें : मलाला

by bnnbharat.com
September 15, 2019
in Uncategorized
कश्मीरी बच्चों की स्कूल लौटने में मदद करें : मलाला

Help Kashmiri children return to school: Malala

Share on FacebookShare on Twitter

लंदन: नोबेल पुरस्कार विजेता और पाकिस्तानी शिक्षा कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई ने संयुक्त राष्ट्र से कश्मीर घाटी में प्रतिबंधों के बीच कश्मीरी छात्रों की स्कूल लौटने में मदद करने का आग्रह किया है. डॉन न्यूज ने मलाला द्वारा शनिवार को किए गए सिलसिलेवार ट्वीट्स के हवाले से कहा, “मैं संयुक्त राष्ट्र महासभा और अन्य नेताओं से कश्मीर में शांति, कश्मीरियों की आवाज सुनने और बच्चों के सुरक्षित रूप से स्कूल लौटने की दिशा में काम करने का आग्रह करती हूं.”

जम्मू एवं कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को पांच अगस्त को हटाए जाने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के बाद से कश्मीर घाटी में प्रतिबंध लागू हैं.

उन्होंने लिखा, “मैं मनमाने ढंग से गिरफ्तार कर जेल भेजे गए बच्चों समेत लगभग 4,000 लोगों, लगभग 40 दिनों से स्कूल नहीं जा पा रहे छात्रों, घर बिछड़ने का डर पाले लड़कियों को लेकर बहुत चिंतित है.”

मलाला ने अपने ट्वीट्स में पिछले सप्ताह पत्रकारों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और छात्रों समेत विभिन्न क्षेत्र के लोगों से हुई अपनी बातचीत भी साझा की.

उन्होंने कहा, “मैं अभी तुरंत कश्मीर में रह रही लड़कियों से बात करना चाहती हूं. संचार व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होने के कारण उनकी हालत जानने के लिए लोगों को बहुत मेहनत करनी पड़ रही है. कश्मीरियों का संपर्क दुनिया से काट दिया गया है और उनकी आवाज को दबा दिया गया है.”

यूसुफजई इससे पहले भी कश्मीर मुद्दे पर बयान दे चुकी हैं. अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने से भारत और पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव के बाद उन्होंने क्षेत्र में हिंसा को खत्म करने की अपील की थी.

उन्होंने दक्षिण एशियाई, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय और अधिकारियों से भी कश्मीर पर प्रतिक्रिया देने का आवाह्न किया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुजफ्फराबाद में लगे इमरान खान वापस जाओ के नारे

Next Post

बैडमिंटन फाइनल: चीन के सुन फेई जियांग से भिड़ेंगे भारत के सौरभ

Next Post
बैडमिंटन फाइनल: चीन के सुन फेई जियांग से भिड़ेंगे भारत के सौरभ

बैडमिंटन फाइनल: चीन के सुन फेई जियांग से भिड़ेंगे भारत के सौरभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d