BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

असाध्य रोग से ग्रसित तीन जरूरतमंदों की मदद बाबा बैद्यनाथ कल्याण कोष से: उपायुक्त

by bnnbharat.com
August 19, 2020
in समाचार
ऑनलाइन जन्म-मृत्यु निबंधन हेतु crsorgi.gov.in पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता हैःउपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी कमलेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बाबा बैद्यनाथ कल्याण कोष कमिटि की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गयी. इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि कोष के माध्यम से असहाय, गरीब, दिव्यांग एवं जरूरतमंद लोगों की मदद की जायेगी एवं उनके बेहतरी के लिए कार्य किया जायेगा. आवेदनों के चयनोपरांत उस पर मंदिर कमिटि के स्वीकृति के पश्चात इस कोष के माध्यम से जरूरतमंदों की हर संभव मदद की जायेगी.
इसी कड़ी में प्राप्त आवेदनों के सत्यापन के पश्चात इस कोष के माध्यम से निर्धन, असहाय, गरीब, दिव्यांग एवं जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है. इसको लेकर विभिन्न आवेदनों के चयनोपरांत समिति के सदस्यों द्वारा तीन प्रस्तुत आवेदकों यथा अंजू देवी (कैंसर रोग, 04 लाख रुपये), संतोष केशरी (हर्ट सर्जरी, 02 लाख रुपए) एवं कंचन राम तिवारी (किडनी रोग, 06 लाख रुपये) से जुड़े तीन आवेदन को चयनित किया गया है. इन तीनों आवेदकों के सत्यापन व कागजात की जांच के उपरांत सहयोग राशि की सहमति प्रदान की गयी. इस दौरान उपायुक्त ने बाबा बैद्यनाथ कल्याण कोष में मदद के लिए आगे आने वालों सभी लोगों का आभार भी प्रकट किया. साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवेदनों के चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बरतने की बात कही.
बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा इस कोष में कोई भी दाता अपने ईच्छा व सामर्थ्य अनुसार दान देकर इस पुण्य में कार्य में अपना सहयोग कर सकते हैं, क्योकि इस कोष के तहत् जमा राशि का उपयोग निर्धनों व जरूरतमंदों के मदद के लिए किया जायेगा.
इस प्रकार के कार्य में समाज के सभी वर्ग के लोगों का सहयोग आपेक्षित होता है. सभी के सहयोग से हीं किसी भी अच्छे कार्य को फलीभूत किया जा सकता है. साथ हीं उनके द्वारा सभी जिलावासियों व यहां आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की गयी कि वे आगे आयें और इस पुनित कार्य में अपना सहयोग करें.
बैठक में उपरोक्त के अलावे, बाबा मंदिर प्रभारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी विशाल सागर, प्रतिशक्षु आईएएस संदीप मीणा, सिविल सर्जन डाॅ0 विजय कुमार, मंदिर कमिटि के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ऑनलाइन जन्म-मृत्यु निबंधन हेतु crsorgi.gov.in पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता हैःउपायुक्त

Next Post

डीजीपी एमवी राव ने कोरोना से ठीक हो चुके पुलिसकर्मियों से प्लाज्मा डोनेट करने की अपील की

Next Post
DGP एमवी राव का निर्देश: निर्माण सामग्री ले जा रहे वाहनों को अनावश्यक ना रोके पुलिस

डीजीपी एमवी राव ने कोरोना से ठीक हो चुके पुलिसकर्मियों से प्लाज्मा डोनेट करने की अपील की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d