रांची: रांची जिला प्रशासन तथा मिशन ब्लू फाउंडेशन ने संक्युक्त रूप से ‘हेल्प रांची’ के नाम से एक मुहिम की शुरुआत की है. कोरोना के खिलाफ लड़ाई में, इस नए मुहिम के तहत 100 युवाओं को तैयार किया गया को विशेष रूप से कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों तथा उनके परिजनों को हर संभव मदद पहुंचाने को तत्पर रहेंगे.
30 युवाओं की एक टीम टेली हेल्प सेंटर में 24 घंटे फोन पर उपलब्ध रहेगे जो कोरोना सम्बंधित जानकारी साझा करने सहित संक्रमित व्यक्तियों को फोन करके उनसे उनके स्वस्थ के बारे में रिपोर्ट तैयार करेंगे.
किसी व्यक्ति के स्वस्थ में गिरावट आने पर यह टीम तुरंत सम्बंधित अधिकारी तक इसकी जानकारी पहुंचाएंगे. बाकि के सदस्य फील्ड ऑफिसर के रूप में रांची शहर के विभिन्न हिस्सों में तैनात रहेंगे जो किसी भी प्रकार की मदद के लिए तत्पर तैयार रहेंगे.
इस मुहिम का मुख्या उद्देश्य जिला प्रशासन तथा आम जनता के बीच की दूरी तथा संक्रमित व्यक्तियों को मिलने वाली सुविधाओं में देरी को खत्म करना है. इस मुहिम से प्रशसन द्वारा जारी किया गया कोविड प्रोटोकॉल का गंभीरता से पालन कराया जायेगा.
संक्रमित व्यक्तियों को त्वरित सहायता प्रदान किया जायेगा. कनटेनमेंट जोन में वालंटियर जमीनी स्टार पर निरीक्षण करेंगे तथा जरूरी नियमों का पालन सुनिश्चित करेंगे.
राज्य सरकार द्वारा एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी किये गए ‘सूचना फॉर्म’ को ऑनलाइन भरवाया जायेगा तथा उसके अनुपालन करने की प्रक्रिया को यह टीम सुनिश्चित करेगी.
इस मुहिम को औपचारिक रूप से आरंभ करने की बैठक में उपयुक्त, उप-उपयुक्त, अनुमंडल पदाथिकारी, जिला प्रशासन के सभी वरिष्ट पदाधिकारी तथा मिशन ब्लू फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ पंकज सोनी सहित पूरी टीम उपस्थित थी.

