श्योपुर: राज्य सरकार के माध्यम से नोबल कोरोना वारयस कोविड-19 संक्रमण के पाॅजिटिव मरीजो की उचित देखभाल जिला प्रशासन की निगरानी में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सको एवं स्टाॅफ के द्वारा निरंतर की जा रही है.
इस देखभाल के कारण ही आकाश पुत्र पूरण गुर्जर पुलिस लाईन, श्योपुर एवं आशीष पुत्र राजेश तोमर शिवपुरी रोड, श्योपुर कोरोना को मात देने में सहायक बन गये है.
कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा नोबल कोरोना वारयस कोविड-19 के अंतर्गत जिला चिकित्सालय श्योपुर के आईसोलेट वार्ड में कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती कराने की सुविधा प्रदान की गई है.
संक्रमित मरीज आकाश एवं आशीष की जांच की रिपोर्ट 04 जुलाई 2020 को पाॅजिटिव आई थी. जिनका उपचार आईसोलेट वार्ड जिला चिकित्सालय श्योपुर में कराया गया. साथ ही उनके घर क्षेत्र की परिधि में कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाकर क्षेत्रीय नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई गई.

