रांची: वैश्विक महामारी COVID-19 से लड़ने के लिए पूरे देश में सम्पूर्ण लॉकडाउन किया गया है. ऐसी परिस्थिति में जिला प्रशासन रांची के द्वारा रांची की जनता को रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं, गैस सिलिंडर की रिफिलिंग समेत अन्य तमाम सुविधाएं घर तक पहुंचाने की पर्याप्त व्यवस्था बहाल की गई है. इसी कड़ी में जिला प्रशासन रांची द्वारा एक नई पहल की गई है जिसके तहत सीनियर सिटीजन की सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं.
हेल्पलाइन नंबर निम्न प्रकार से हैं
9955887686
9934924299
9955163983
9939361263
9955899228
यह मोबाइल नंबर 10:00 बजे पूर्वाहन से संध्या 7:00 बजे तक कार्यरत रहेंगे. इन हेल्पलाइन नंबरों का आवश्यकतानुसार निर्धारित समयसीमा के अंदर ही उपयोग करें.

