BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हेल्पलाइन को 300 से अधिक शिकायतें मिलीं, इनमे से 95% से अधिक शिकायतों का हुआ समाधान

by bnnbharat.com
April 4, 2020
in Uncategorized
हेल्पलाइन को 300 से अधिक शिकायतें मिलीं, इनमे से 95% से अधिक शिकायतों का हुआ समाधान

हेल्पलाइन को 300 से अधिक शिकायतें मिलीं, इनमे से 95% से अधिक शिकायतों का हुआ समाधान

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: प्रधानमंत्री द्वारा देश में पूर्ण तालाबंदी की घोषणा के बाद से, रांची जिला प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने के लिए कई पहल की कि किसी को भी अपने घरों से बाहर निकलने की आवश्यकता नहीं है. किसी को भी किसी आवश्यक सामान या खाने पीने की कमी नहीं होगी. इसी कड़ी में वरिष्ठ नागरिकों के मदद हेतु हेल्पलाइन भी शुरू की गई. अब तक हेल्पलाइन को 300 से अधिक शिकायतें मिली हैं, जिनमें से 95% से अधिक शिकायतों का समाधान किया गया है.

Also Read This: लॉक डाउन के 11 वें दिन राष्ट्रीय युवा शक्ति के द्वारा जरूरतमंद लोगों को खिलाया गया खाना

तालाबंदी की घोषणा के बाद रांची जिला प्रशासन अपने लोगों की मदद के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है. किराने, खाद्य पदार्थों, दूध, दवाई, ब्रेड, गैस सिलिंडर आदि के वितरण के अलावा, मानसिक स्वास्थ्य के लिए समर्पित हेल्पलाइन, वरिष्ठ नागरिकों के लिए चिकित्सा परामर्श और हेल्पलाइन वर्तमान में चालू है. हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त कई शिकायतों में से एक में, एक वृद्ध दंपति ने एक सेल फोन की तत्काल आवश्यकता के बारे में बताया था. रिस्पांस टीम की मदद से शिकायतकर्तां को सेल फोन की डिलीवरी करवाई गई.

वहीं एक अन्य शिकायत में, एक वरिष्ठ नागरिक ने गैस सिलिंडर बुकिंग सहायता के बारे में मदद मांगी, एक अन्य ने गैस सिलेंडर की कमी के बारे में बताया, यह शिकायत गैस सिलींडर डिस्ट्रीब्यूशन टीम को भेजा गया. दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई कर समस्या का हल कर दिया गया. एक अन्य शिकायत में एक वरिष्ठ नागरिक ने अपने टूटे पैर के बारे में हेल्पलाइन को सूचित किया. इसके साथ ही उनके पास अपने इलाज के लिए पैसे भी नहीं थे. एक घंटे के भीतर रेस्पौंस टीम मौके पर पहुंची और उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया.

Also Read This: संदेहास्पद स्थिति में मिला युवक का शव

इस पहल के बारे में बात करते हुए, डीसी रांची, राय महिमापत रे ने कहा, “हम इस COVID-19 ​​संकट के लिए तैयारी में लगे हुए थे. प्रधानमंत्री द्वारा पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई. हमने प्रोएक्टिव एप्रोच के साथ काम करना शुरू किया. जिला में एक सेंट्रल टीम के अलावा, अलग-अलग टास्क फोर्स का गठन कर दिया गया. इस दौरान एक मामूली चूक भी लोगों के बीच घबराहट पैदा कर सकती थी इसलिए, इन सब से बचने के लिए, हमने किराना की होम डिलीवरी शुरू की और विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए. एक दिन के भीतर हमें एहसास हुआ कि हमारे पास रांची से बड़ी संख्या में कॉल या व्हाट्सएप ऑर्डर मिल रहे हैं. हमें उन्हें प्राथमिकता के आधार पर अलग करना था. इसी आधार पर, हमने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक अलग हेल्पलाइन नंबर शुरू किया. खास कर वैसे वरिष्ठ नागरिकों के लिए जो रांची में रह रहे हैं और घर पर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नहीं हैं. हमारे सामने समस्या थी, इसे हल किया जाना था. हमने ‘सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन’ लॉन्च किया और इसके जरिए उन्हें मदद पहुंचने लगी. रांची जिला भर में किसी भी तरह की समस्या का सामना करने वाला कोई भी वरिष्ठ नागरिक उस नंबर पर कॉल कर सकता है, हमारी टीम मदद के लिए वहां पहुंच जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लॉक डाउन के 11 वें दिन राष्ट्रीय युवा शक्ति के द्वारा जरूरतमंद लोगों को खिलाया गया खाना

Next Post

एक भारत, एक संकल्प: बाबूलाल मरांडी

Next Post
एक भारत, एक संकल्प: बाबूलाल मरांडी

एक भारत, एक संकल्प: बाबूलाल मरांडी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d