BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तुष्टिकरण के कारण हत्यारे को बचा रही है हेमन्त सरकार-भाजपा

by bnnbharat.com
June 26, 2020
in Uncategorized
तुष्टिकरण के कारण हत्यारे को बचा रही है हेमन्त सरकार-भाजपा

तुष्टिकरण के कारण हत्यारे को बचा रही है हेमन्त सरकार-भाजपा

Share on FacebookShare on Twitter

साहेबगंज : भारतीय जनता पार्टी द्वारा गठित 10 सदस्यीय जांच दल ने शुक्रवार को जिला स्थित बरहेट के भोगनाडीह जाकर सिदो कान्हो के छठे वंशज स्व रामेश्वर मुर्मू के परिजनों से मुलाकात किया. जांच दल के सदस्यों ने मृतक के परिजनों से पूरे घटनाक्रमों की जानकारी ली. इस मौके पर राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने कहा कि संथाल हूल के महानायक सिदो-कान्हो के वंशज को भी हेमन्त सरकार ने तुष्टिकरण के लिए बलि चढ़ाने से भी बाज नही आई जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा इन्ही शहीद के नाम पर अपनी राजनीतिक दुकानदारी चलाते आ रही है. पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद यह स्पष्ट प्रतीत होता हैं कि स्व रामेश्वर मुर्मू की हत्या साजिश के तहत हुई है और हेमन्त सरकार हत्यारों को बचाने का काम कर रही है.

समीर उरांव ने कहा कि यह सामान्य घटना नही है,इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए ताकि सत्ता में बैठे लोग हत्यारों को बचा न सके. सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि आदिवासी के नाम पर राजनीति चमकाने वाली झामुमो जब जब सत्ता में आई है तब तब आदिवासियों के साथ इस तरह के घटना सामने आती रही है. आगे श्री सोरेन ने कहा कि समुदाय विशेष के दबाव में हेमन्त सरकार हत्यारो को बचा रही है। पूर्व मंत्री श्रीमती लुइस मरांडी ने कहा कि स्व रामेश्वर मुर्मू की हत्या के 14 दिन बीत जाने के बाद भी हेमन्त सोरेन ने इस ओर कोई सुधि नही लिया. इस घटना के बाद भी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन संथाल परगना के दुमका जिला आते रहे लेकिन एक बार भी मृतक के परिवार वालो से मुलाकात करने का समय नही मिला. यह हेमन्त सोरेन की शहीद परिवार के प्रति नकारात्मक मानसिकता को दर्शाता है.इसे संथाल समाज समय आने पर करारा जवाब देगी। पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के विधानसभा बरहेट में इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी हेमन्त सोरेन के कान में जूं तक नही रेंग रही है. हत्या के 14 दिन बीत जाने के बाद भी हेमन्त सोरेन का एक भी बयान नही आना उसकी महानायक सिद्धो-कान्हो के प्रति क्या सोच है उसको दर्शाती है. डॉ अरुण उरांव ने कहा कि यह घटना शहीद परिवार के वंशज की हत्या का हाईप्रोफाइल मामला था,शहीद के शव का पोस्टमार्टम डॉ के बोर्ड गठित करके करना था।परंतु आनन फानन में सामान्य हत्या की घटना की तरह शहीद के वंशज के शव का आनन फानन में पोस्टमार्टम कराकर रिपोर्ट तैयार कराई गई।आगे उन्होंने कहा कि यही नही लाश मिलने के तुरंत बाद शहीद परिवार के द्वारा दूसरे दिन घटना की सूचना पुलिस को दी गई. उनकी सूचना पर थानेदार घटनास्थल पर पहुचे थे परंतु लावारिश लाश की तरह केस दर्ज किया गया. जब मृतक के परिवार के द्वारा नामजद लिखित थ्प्त् किया गया तो पुनः दूसरा केस भी दर्ज किया गया. एक ही घटना का दो थ्प्त् दर्ज होने से प्रतीत होता है कि यह सरकार के निर्देश पर लीपापोती करने का प्रयाश हुआ है. एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार पाहन ने कहा कि राज्य सरकार मृतक के परिवार को 10लाख रुपया और उनकी पत्नी को सरकारी नॉकरी दे साथ ही उनके बच्चे के पूरा पढ़ाई का खर्च राज्य सरकार उठाए।जांच दल में राज्यसभा सांसद समीर उराँव, सांसद सुनील सोरेन,पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू, पूर्व मंत्री लुइस मरांडी,एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अरुण उराँव,एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक बड़ाईक,पूर्व विधायक शिबशंकर उराँव, पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर,मोर्चा महामंत्री बिंदेश्वर उराँव शामिल थे।मोर्चा पूरी जांच रिपोर्ट तैयार कर जल्द ही महामहिम राज्यपाल से मिलेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में महीनों से बंद पड़े शल्य कक्ष का खुला ताला

Next Post

हजारीबाग में 07 नए कोरोना संक्रमण मामले की पुष्टि

Next Post
हजारीबाग में 07 नए कोरोना संक्रमण मामले की पुष्टि

हजारीबाग में 07 नए कोरोना संक्रमण मामले की पुष्टि

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d