BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल, दुमका, बेरमो के उपचुनाव में सबक सिखाएगी जनता: अमित कुमार

by bnnbharat.com
September 5, 2020
in समाचार
मोदी सरकार के 2 के एक वर्ष की उपलब्धि को लेकर संपर्क अभियान शुरू
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: चुनाव आयोग द्वारा 29 नवंबर से पहले बिहार विधानसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड में रिक्त हुए 2 विधानसभा में भी उपचुनाव कराने का फैसला किया है. चुनाव आयोग के इस फैसले का भारतीय जनता पार्टी स्वागत करती है. उक्त बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार ने कही.

उन्होंने कहा कि झारखंड में हेमंत सरकार की शासन व्यवस्था से राज्य की सवा तीन करोड़ जनता खासे नाराज चल रही है. राज्य में हत्या, बलात्कार, चोरी, छिनतई और डकैती की वारदातें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. बेरोजगारी, भुखमरी चरम पर है. भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है.

राज्य में उग्रवादी सर चढ़ कर बोल रहे हैं. युवाओं को रोजगार नहीं मिलने के कारण बड़ी संख्या में झारखंडी युवा रोजगार की तलाश में अन्य राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं. वहीं हेमंत सरकार कुंभकर्ण की निद्रा से जगने का नाम तक नहीं ले रही है.

उन्होंने कहा कि राज्य में हेमंत सरकार से नाराज जनता जनार्दन ने सबक सिखाने का मन बना लिया है और इसका परिणाम आगामी दिनों में होने वाले दुमका और बेरमो विधानसभा के उपचुनाव में देखने को मिलेगा. जनता इस बार दोनों विधानसभा के उपचुनाव में हेमंत सरकार और उनके घटक दलों को धूल चटाने के लिए तैयार बैठी है.

उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की ओर आशा और उम्मीद भरी नजरों से निहार रही है, क्योंकि कोरोना संक्रमण जैसी वैश्विक आपदा में भी हेमंत सरकार हाथ में हाथ धरे बैठी रही. कोई ठोस कदम भी नहीं उठा पा रही है. लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव से हर सम्भव सेवा करने का अनूठा मिशाल राज्य में पेश किया और यह अनवरत जारी है.

उन्होंने कहा कि उपचुनाव के मद्देनजर भाजपा के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर तैयार हैं और जनता के सुख-दुःख में हर समय खड़े रहते हैं. जिसके कारण गांव-गांव ही नहीं बल्कि शहर और कस्बों में भाजपा की स्वीकार्यता अब और दौगुनी-चौगुनी बढ़ रही है.

इस बार हेमंत सरकार और उनके घटक दलों को जनता हर हाल में पटखनी देने को तैयार है. उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण को देखते हुए चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुरूप ही पार्टी चुनावी कार्यक्रम करेगी.

उन्होंने हेमंत सरकार पर आरोप लगाया कि चुनाव के पूर्व हेमंत सरकार द्वारा जारी किया गया घोषणापत्र महज छलावा था. वर्तमान सरकार ने जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम किया है. इसके कारण राज्य की जनता काफी गुस्से में है और इसका परिणाम आगामी दिनों में होने वाले उपचुनाव में देखने को मिलेगा और दुमका तथा बेरमो के उपचुनाव में झामुमो और उनके घटक दलों की करारी हार होगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अहिंसा के अनुयायियों पर लाठी चार्ज करवा रही सरकार: समीर उरांव

Next Post

12 सितंबर से 80 नई स्पेशल ट्रेन होंगी शुरू

Next Post
हफ्ते में तीन दिन मुंबई, दो दिन बेंगलुरू जाएगी प्राइवेट ट्रेन

12 सितंबर से 80 नई स्पेशल ट्रेन होंगी शुरू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d