BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना से लड़ने में हेमंत सरकार विफल: दीपक प्रकाश

by bnnbharat.com
July 13, 2020
in समाचार
कोरोना से लड़ने में हेमंत सरकार विफल: दीपक प्रकाश
Share on FacebookShare on Twitter
  • अस्पताल में बेड का अभाव, जनता भयभीत

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह सरकार राज्य की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है.

पहले दिन से ही यह सरकार कोरोना महामारी से लड़ने के प्रति गंभीर नहीं है. ना तो लॉकडडाउन का पालन ठीक से किया गया, ना ही टेस्टिंग की सुविधा ही बढ़ाई गई.

सरकार के मंत्री विधायक ने नियमों की धज्जियां उड़ाई. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने शुरू से राज्य सरकार को चेताया है, परन्तु हेमंत सरकार आत्म प्रशंशा और सस्ती लोक प्रियता बटोरने में परेशान रही.

प्रकाश ने कहा कि राज्य में लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है फिर भी सरकार व्यवस्था बढ़ाने के प्रति बेपरवाह बैठी है. राजधानी के अस्पतालों में यदि कोविड बेड का अभाव है तो फिर ग्रामीण क्षेत्र की क्या स्थिति होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. राज्य सरकार ने लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है.

उन्होंने कहा कि अस्पताल में बेड की कमी की खबर सुनकर राज्य के लोग दहशत में हैं. चार महीनों में जो सरकार मरीजों के लिए आवश्यक सुविधा सुनिश्चित नहीं करा सकी, उसे शासन में बने रहने का कोई नैतिक हक नहीं है.

यह सरकार सभी मुद्दों पर अपनी जिम्मेवारियों से भागती रही है. राज्य सरकार के पास महामारी से लड़ने के लिए पैसे की भी कमी नहीं है. परन्तु सरकार केवल ठेका पट्टा, ट्रांसफर पोस्टिंग में व्यस्त है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार में बेकाबू हुआ कोरोना, 1116 नए मरीज मिले, आंकड़ा पहुंचा 17421

Next Post

शिवसेना के साथ जाने से फायदा नहीं, NDA का बनें हिस्सा: रामदास अठावले

Next Post
शिवसेना के साथ जाने से फायदा नहीं, NDA का बनें हिस्सा: रामदास अठावले

शिवसेना के साथ जाने से फायदा नहीं, NDA का बनें हिस्सा: रामदास अठावले

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d