BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हेमंत सरकार 75 हजार रिक्त पदों को भरने की तैयारी में जुटी

by bnnbharat.com
February 8, 2020
in समाचार
हेमंत सरकार 75 हजार रिक्त पदों को भरने की तैयारी में जुटी
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व गठित नयी सरकार राज्य के विभिन्न विभागों में खाली पड़े करीब 75 हजार पदों को भरने की तैयारी में जुट गई है.

मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभागों में खाली पड़े पदों के आंकड़ें जुटाए जा रहे हैं. जिसके बाद इन रिक्तियों की जानकारी जेपीएससी और जेएसएससी को दी जाएगी. फिलहाल, सभी विभागों को मिलाकर स्वीकृत पदों की संख्या 2 लाख 68 हजार 832 है. इसमें 1 लाख 91 हजार 689 पदों पर ही अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत हैं.

कई विभागों ने कार्मिक विभाग को पद सृजन का भी प्रस्ताव सौंपा है. लेकिन प्रस्ताव में मौलिक तथ्यों के अभाव के कारण मामला अधर में लटका हुआ है. कई प्रस्तावों में एकरूपता का भी अभाव पाया गया है.

पिछले वर्ष 33 विभागों के 3359 कर्मचारी रिटायर हो गये. ऐसे में कर्मचारियों की कमी के कारण कामकाज प्रभावित हो रहे हैं, फाइलें अधिक दिनों तक लंबित रहती हैं.

आंकड़ों के अनुसार, राजस्व स्रोतों से जुड़े विभागों में कर्मचारियों का घोर अभाव है. राज्य के सबसे बड़े राजस्व स्रोत वाले वाणिज्यकर विभाग में 48.11 फीसदी कर्मचारी कम है. वहीं उत्पाद विभाग में भी 74 फीसदी कर्मचारियों की कमी है. शिक्षा विभाग में भी अधिकारियों की कमी है. शिक्षक से लेकर अधिकारी तक के पद खाली हैं. शिक्षा विभाग में क्लास टू स्तर के अधिकारी से लेकर पीजीटी शिक्षकों की भर्ती की जाएगी.

इसके अलावा विभिन्न विभागों में जो पद रिक्त है, उनमें-

  • कृषि- 2688
  • पशुपालन-997
  • भवन निर्माण-715
  • कैबिनेट- 121
  • राज्यपाल सचिवालय- 6
  • निर्वाचन- 41
  • सहकारिता- 120
  • ऊर्जा- 53
  • उत्पाद- 522
  • वित्त- 722
  • राष्ट्रीय बचत- 75
  • वाणिज्यकर- 286
  • खाद्य आपूर्ति- 109
  • वन एवं पर्यावरण- 3086
  • स्वास्थ्य- 9380
  • गृह विभाग- 20224
  • उद्योग- 1060
  • सूचना जनसंपर्क- 704
  • सांस्थिक वित्त-36
  • श्रम- 1185
  • विधि-1610
  • खान- 476
  • कार्मिक- 106
  • जेपीएससी- 68
  • संसदीय कार्य- 22
  • योजना- 248
  • कार्मिक राजभाषा- 209
  • पेयजल- 779
  • राजस्व- 1271
  • पथ विभाग- 765
  • ग्रामीण विकास- 3498
  • विज्ञान प्रौद्योगिकी- 733
  • शिक्षा- 18357
  • पर्यटन- 101
  • नगर विकास- 47
  • जलसंसाधन- 3227
  • लघु सिंचाई- 657
  • कल्याण- 1267
  • खेलकूद विभाग- 141 शामिल है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जानें क्यों है खड़े होकर पानी पीना बेहद खतरनाक

Next Post

अनुकम्पा आधारित नियुक्ति से संबंधित सभी मामलों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाये: उपायुक्त

Next Post
अनुकम्पा आधारित नियुक्ति से संबंधित सभी मामलों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाये: उपायुक्त

अनुकम्पा आधारित नियुक्ति से संबंधित सभी मामलों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाये: उपायुक्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d