BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हेमंत सरकार झारखंड को जंगल राज की ओर ढकेल रही है: भाजपा

by bnnbharat.com
June 28, 2020
in समाचार
हेमंत सरकार झारखंड को जंगल राज की ओर ढकेल रही है: भाजपा
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में अपराधी बेलगाम हो गए हैं और संगठित गिरोह फिर से पनपने लगा है. इसके अतिरिक्त सरेआम दुष्कर्म की घटनाएं भी होने लगी है.

प्रतुल ने कहा कि फिरौती नहीं मिलने पर साहिबगंज के अपहृत व्यवसायी अरुण कुमार शाह की बेदर्दी से अपराधियों ने हत्या कर दी. राज्य में अपराधियों के बढ़े हुए मनोबल का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि साहिबगंज में अपहृत व्यवसायी की खोज में गए पुलिस पार्टी पर उन्होंने गोलियां चलाई और एक पुलिस अधिकारी को घायल भी कर दिया.

प्रतुल ने कहा कि इस बात की गहन जांच होनी चाहिए कि पिछले 6 महीने में ऐसे संगठित गिरोहों के पनपने के पीछे किसका हाथ है?

प्रतुल ने कहा कि राजमहल में एक बच्ची के साथ बलात्कार होता है और बाद में पीड़िता के घर पर मुकदमा वापसी के लिए गोलियां भी चलाई जाती है.

प्रतुल ने कहा कि कोयले के कारोबार को लेकर भी अपराधियों के द्वारा चंदवा थाने के निकट साइडिंग पर सार्वजनिक रूप से गोलियां चलाई जाती हैं.

गैंगस्टर फेसबुक पर  हथियार लहराते अपनी तस्वीर डाल रहे हैं और उनको पुलिस पकड़ नहीं पा रही. यह सब दिखा रहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चौपट होती जा रही है और हेमंत सरकार प्रदेश को जंगलराज की ओर ढकेल रही है.

प्रतुल ने राज्य सरकार से मांग की विधि व्यवस्था की स्थिति में तुरन्त सुधार करें अन्यथा भाजपा अब लॉक डाउन के नियमों का पालन करते हुए आंदोलन करने को मजबूर हो जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ऑनलाइन शिक्षक संवाद सह सेमिनार का आयोजन

Next Post

बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रहा नवनिर्मित अंडरग्राउंड, हो रहा लीकेज

Next Post
बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रहा नवनिर्मित अंडरग्राउंड, हो रहा लीकेज

बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रहा नवनिर्मित अंडरग्राउंड, हो रहा लीकेज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d