BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लाॅकडाउन में हेमंत सरकार की देश-दुनिया में हुई सराहना, भाजपा नेता पचा नहीं पा रहे है: कांग्रेस

by bnnbharat.com
July 2, 2020
in समाचार
लाॅकडाउन में हेमंत सरकार की देश-दुनिया में हुई सराहना, भाजपा नेता पचा नहीं पा रहे है: कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष को झारखंड में जनवितरण प्रणाली की सुदृढ़ व्यवस्था होती व्यवस्था की जगह अंतरराष्ट्रीय बाजार मे पेट्रोलियम पदार्थ की कीमत हो रही कीमत के बावजूद पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के मूल्य में हो रही बढ़ोत्तरी पर बात करनी  चाहिए थी.

लाॅकडाउन के दौरान झारखंड में जिस तरह से सभी गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राज्य सरकार की ओर से अनाज और भोजन उपलब्ध कराया गया, उसकी पूरी देश में सराहना हुई है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ने कहा कि छह महीने की यूपीए सरकार पिछले चार महीने से कोरोना महामारी और लाॅकडाउन से उत्पन्न परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है.

लाॅकडाउन के दौरान राज्य सरकार गरीबों को अनाज और भोजन उपलब्ध कराने में अद्भूत मिसाल पेश की, वरना पिछली सरकार में तो खाद्य आपूर्ति विभाग का बंटाधार कर छोड़ा गया था.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और खाद्य आपूर्ति मंत्री डाॅ. रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में 58लाख राशन कार्डधारियों के अलावा सभी जरूरतमंद परिवारों को चार महीने से अनाज और भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है.

इतना ही नहीं, लगातार सभी लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमत्री दीदी किचन, पुलिस थानों में सामुदायिक किचन, नेशनल हाइवे किसन और दाल-भात केंद्र का संचालन किया गया.

वहीं इस संकट काल में भाजपा नेता घर में आराम फरमाते रहे और अब ऐसे मुद्दे को लेकर राजनीति कर रहे है, जिसकी जनता तहे दिल से प्रशंसा कर रही है.

आलोक कुमार दूबे ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के बाद अब रसोई गैस की कीमतों में भी वृद्धि की गयी है. पेट्रोलियम कंपनियों ने 1 जुलाई को रसोई गैस की कीमतें 47 रूपये बढ़ा दी, रांची में भी 14.2किमी के एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 4.50 रूपये बढ़ गयी है.

जून महीने में भी 48.50 रूपये की बढ़ोत्तरी की गयी थी. पेट्रोल डीजल की कीमतों की दर बढ़ने से जनता पहले से ही परेशान थी और अब रसोई गैस की कीमत बढ़ने से लोगों की महंगाई से कमर टूट गयी है.

देश में बेरोजगारों की फौज बढ़ती जा रही है. देश की अर्थव्यवस्था को चैपट करने वाली केंद्र सरकार के सिपहसलारों को प्रधानमंत्री के लिए कासिदे पढ़ते शर्म नहीं आती है.

पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था की बात करने वाली सरकार पांच किलोग्राम पर आकर रूक गयी है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश अचानक से कुछ ज्यादा ही प्याज खाने लगे है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ग्रामीणों ने की समाजसेवी राजीव रंजन राजू से मुलाकात, परेशानियों से कराया अवगत

Next Post

चंद्रिका राय के परिवार में फूट, आरजेडी में आज शामिल होंगी उनकी भतीजी करिश्मा राय

Next Post
चंद्रिका राय के परिवार में फूट, आरजेडी में आज शामिल होंगी उनकी भतीजी करिश्मा राय

चंद्रिका राय के परिवार में फूट, आरजेडी में आज शामिल होंगी उनकी भतीजी करिश्मा राय

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d