-
स्वास्थ्य लाभ के बाद पार्टी कार्यालय में बैठे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने स्वस्थ होकर विधिवत कार्य प्रारंभ कर दिया है.श्रो दीपक प्रकाश आज प्रदेश कार्यालय पहुंकर अम्फान तूफान से प्रभावित होने वाले प्रदेश के जिले जमशेदपुर महानगर, ग्रामीण, चाईबासा आदि के जिलाध्यक्षों से बात कर आवश्यक सहायता केलिये कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का निर्देश दिया.
प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में स्थापित कोरेन्टीन सेंटर में समुचित आवश्यक सुबिधा नही उपलब्ध करा पा रही है. लंबे समय तक कष्ट झेलकर लौटे प्रवासी क्वारंटाइन सेंटर में कष्ट झेलने को मजबूर हैं. उन्होंने क्वारंटाइन सेंटर पर सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की.
साथ ही रेलवे स्टेशन से या राज्य की सीमा में पहुचने वाले मजदूरों को उनके घर पहुंचने के लिये वाहन की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने की मांग की.

