रांची: प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि धनबाद और रांची निगम कार्यालय में छापेमारी दुर्भावना से ग्रसित है.
निगम में अपनी हार से बौखलाए झामुमो सुप्रीमो अनाप शनाप फैसले ले रही है. कानून को ताख पर रखते हुए चुने हुए संवैधानिक संस्थान को परेशान करने में जुट गई है. यह सरकार संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता को समाप्त करना चाहती है. हेमंत सरकार की नीयत में खोट है.

