BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अधिकारियों द्वारा उपचुनाव प्रभावित करना चाहती है हेमंत सरकार: आदित्य साहू

by bnnbharat.com
October 13, 2020
in समाचार
अधिकारियों द्वारा उपचुनाव प्रभावित करना चाहती है हेमंत सरकार: आदित्य साहू
Share on FacebookShare on Twitter

भाजपा ने किया चुनाव आयोग से शिकायत

रांची: भारतीय जनता पार्टी ने मुख्य निर्वाचन आयोग को अधिकारियों द्वारा उपचुनाव प्रभावित करने की मंशा को लेकर राज्य की हेमंत सरकार के खिलाफ शिकायत किया है. राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त मुख्य चुनाव पदाधिकारी हीरालाल मंडल को ज्ञापन सौंपा है.

ज्ञापन में बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश चंद्र झा (पुलिस उपाधीक्षक) को चुनाव कार्य से दूर करने एवं स्थांतरण करने की मांग की है. ज्ञापन की एक प्रतिलिपि मुख्य चुनाव आयुक्त, नई दिल्ली को भी भेजा गया है.

इस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदेश मंत्री नवीन जयसवाल, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा, प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास, विधि विभाग के सुधीर श्रीवास्तव शामिल थे.

इस दौरान प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि सतीश चंद्र झा पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय बोकारो के पद पर पदस्थापित थे किंतु चुनाव के ठीक 1 माह पूर्व पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय बोकारो के पद से स्थानांतरित करते हुए बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित करना, निश्चित रूप से कहीं ना कहीं झारखंड सरकार के द्वारा किया गया यह पदस्थापना शंका उत्पन्न करता है. साथ ही निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया पर प्रश्न भी उत्पन्न करता है.

बेरमो विधानसभा बोकारो जिला के अंतर्गत आता है और एक पुलिस उपाधीक्षक स्तर के पदाधिकारी का स्थानांतरण एक ही जिले में दो अलग-अलग पद पर होता है. वह भी चुनाव घोषणा के ठीक एक माह पूर्व. यह पूरी तरह से झारखंड सरकार द्वारा बेरमो उपचुनाव को प्रभावित करने के लिए किया गया प्रयास है.

उन्होंने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से अनुरोध किया है कि स्वच्छ और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया हेतु सतीश चंद्र झा को तत्काल चुनाव कार्य से दूर किया जाए. ताकि उपचुनाव शांति, भेदभाव रहित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

संपत्ति विवाद को लेकर बेटे ने की मां-बाप की हत्या

Next Post

नवनियुक्त जीएनएम के क्षमता संवर्द्धन को लेकर दिया जा रहा प्रशिक्षण

Next Post
नवनियुक्त जीएनएम के क्षमता संवर्द्धन को लेकर दिया जा रहा प्रशिक्षण

नवनियुक्त जीएनएम के क्षमता संवर्द्धन को लेकर दिया जा रहा प्रशिक्षण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d