BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पंचायत चुनाव रोककर करप्शन का जुगाड़ कर रही हेमंत सरकार….. बाबूलाल मरांडी

by bnnbharat.com
December 10, 2020
in समाचार
पंचायत चुनाव रोककर करप्शन का जुगाड़ कर रही हेमंत सरकार….. बाबूलाल मरांडी
Share on FacebookShare on Twitter

आगामी 16 दिसंबर को भाजपा प्रदेश के  सभी प्रखंड मुख्यालय में देगी धरना

RANCHI:-भाजपा नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज पंचायत चुनाव को लेकर राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला. मरांडी आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों  मे विधानसभा के चुनाव हो गए,जम्मू कश्मीर ,लद्दाख ,राजस्थान में भी सफलता पूर्वक स्थानीय निकाय के चुनाव हुए . अमेरिका जो कोरोना से ज्यादा प्रभावित रहा है वहां भी चुनाव हुए ,झारखंड में भी दो उपचुनाव हुए परंतु हेमंत दरकार राज्य के स्थानीय निकाय के चुनाव ,पंचायत चुनाव को रोकने का प्रयास कर रही है.

उन्होंने कहा कि राज्य की सरकार सरकारी कर्मियों के माध्यम से करप्शन और लूट का जुगाड़ कर रही है.

कहा कि पंचायत चुनाव नही होने से केंद्र सरकार द्वारा गांव के विकास केलिये मिलने वाले रुपये रुक जाएंगे ,प्रदेश के गांव केंद्रीय सहायता से वंचित हो जाएंगे. इस सरकार की मंशा ठीक नही है.

उन्होंने कहा कि एक तो ऐसे ही विकास कार्य ठप हैं और फिर पंचायत के पैसे रुकने से गांव में बेरोजगारी और बढ़ेगी,मनरेगा आदि से होने वाले कार्य प्रभावित होंगे. एक तो ऐसे ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों का पलायन हुआ है,पंचायत चुनाव नही होने से बचे खुचे लोग भी रोजगार की तलाश में गांव से पलायन को मजबूर होंगे.

मरांडी ने कहा कि राज्य में अराजकता की स्थिति उत्पन्न होगी.

धान खरीद की रोक पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देश के किसानों के साथ खड़े हैं पर राज्य के किसानों के साथ खड़े नही है. आज सभी जिलों में धान की खरीद कच्चा धान के नाम पर रोक दी गई है.राज्य के किसान परेशान हैं जबकि पूर्व में प्रति क्विंटल 15 किलो घटाकर कच्चा धान की खरीदी होती रही है.उन्होंने कहा कि msp पर हल्ला मचाने वाली सरकार आज धान की msp से किसानों को वंचित कर रही है. किसान आज हजार रुपए क्विंटल से भी कम कीमत पर धान बिचौलियों से बेच रहे हैं.

बालू घाट की नीलामी पर उन्होंने कहा कि आज लोगो को स्थानीय निर्माण केलिये बालू नही मिल रहा. पूरे प्रदेश के बालू घाटों से बालू की अबैध तस्करी हो रही.झारखंड में 472 बालू घाट है परंतु मात्र 25 घाटों की ही नीलामी हुई है. राज्य के लोग महंगे कीमत पर बालू खरीद रहे.

उन्होंने मांग की सरकार स्थानीय उपयोग केलिये बालू को मुफ्त करे साथ ही राज्य की सीमाओं पर चेक पोस्ट बनाकर तस्करी रोके.

उन्होंने कहा कि बालू की लूट में कांग्रेस झामुमो के लोग शामिल है.मुख्यमंत्री के इशारे पर बालू की लूट हो रही. एक साल में एक हजार करोड़ से ऊपर का अबैध कारोबार हुआ है. सरकार फंड का रोना रो रही है अगर नीलामी होती तो खजाना भरा जा सकता था.

राज्य की विधि व्यवस्था पर बोलते हुए कहा उन्होंने कहा कि आज राज्य में उग्रवादी गतिविधियां बढ़ी हैं,उग्रवादी बच्चों को भर्ती कर रहे हैं. प्रखंड,अंचल,थाना आज भ्रस्टाचार लूट का केंद्र बन चुका है. आम आदमी का सरोकार इन संस्थाओं से ही पड़ता है परंतु यहां लूट की खुली छूट है.

उन्होने कहा कि राज्य सरकार भ्रस्टाचार पर रोक लगाए,पंचायत और स्थानीय निकाय के चुनाव कराने की घोषणा करे.

कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में प्रखंडों में आगामी 16 तारीख को धरना प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को जगायेंगे. अगर सरकार ने आवश्यक कदम नही उठाये तो पार्टी एक सशक्त विपक्ष के नाते आंदोलन को और तेज करेगी.

आज की प्रेसवार्ता में महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा भी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बालू तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई,12 ट्रैक्टर अवैध बालू जब्त

Next Post

गढ़वा जिले के नगर उंटारी में अनुमंडलीय न्यायालय के गठन से संबंधित संलेख प्रारूप को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी स्वीकृति, मंत्रिमंडल की ली जाएगी स्वीकृति

Next Post
विदेशों में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार देगी आर्थिक सहयोग: मुख्यमंत्री

गढ़वा जिले के नगर उंटारी में अनुमंडलीय न्यायालय के गठन से संबंधित संलेख प्रारूप को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी स्वीकृति, मंत्रिमंडल की ली जाएगी स्वीकृति

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d