रांचीः झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने शाम पांच बजे झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी से उनके आवास पर मुलाकात की.
इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने मीडिया को बताया कि ये बात अलग है कि हमलोगों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा, लेकिन उद्देश्य एक था.
झाविमो का बिना शर्त समर्थन रहेगा. इसकी लिखित कॉपी भी दी जाएगी. समर्थन देने के शर्त पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि महागठबंधन के पास स्पष्ट बहुमत है.
जो साथ आना चाहते हैं, उन्हें साथ लेकर चल सकते हैः हेमंत
हेमंत सोरेन ने कहा कि जो साथ आना चाहते हैं, उन्हें साथ लेकर चल सकते हैं. इसमें कोई दो मत नहीं है. अभी राज्य में नई सरकार गठित करने की कवायद चल रही है.
बाबूलाल मरांडी से मिलने की वजह पर हेमंत सोरेन ने कहा कि भले ही चुनाव अलग लड़े, लेकिन उद्देश्य एक रहा है. बाबूलाल मरांडी अनुभवी और वरिष्ठ नेता हैं. उनका अनुभव काम आएगा.
पिछले सरकार के समय राज्य की जो स्थिति बनी है, उसे दिशा देने में अहम भूमिका होगी. उन्होंने कहा कि रात्रि के आठ बजे राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा.
शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करने के सवाल पर कहा कि पीएम आए तो बढ़िया रहेगा. पीएम ने भी शुभकामना संदेश दिया है. सोनिया और राहुल गांधी ने भी बधाई दी है.

