BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हेमंत सरकार युवा विरोधी सरकार -किसलय तिवारी

by bnnbharat.com
March 16, 2021
in समाचार
हेमंत सरकार युवा विरोधी सरकार -किसलय तिवारी
Share on FacebookShare on Twitter

18मार्च को भाजपा युवा मोर्चा मनाएगा युवा विश्वासघात दिवस, सभी ज़िला में युवा देंगे धरना

रांची:- हेमंत सरकार युवा विरोधी सरकार है जिसने युवाओं के बड़ा विश्वासघात किया है,यह बात भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही.

 तिवारी ने कहा कि राज्य गठन के बाद अगर राज्य के युवाओं को कोई ठगने का काम किया तो वो है हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में चल रही यह ठगबंधन की सरकार. राज्य सरकार के विश्वासघात के कारण यहां का युवा हताश,निराश और कुंठित हैं.

उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक विरोध की भाषा नही बल्कि इसके पीछे तथ्य हैं. कहा कि एक तरफ सत्ता में आते ही 5लाख लोगों को नौकरी देने की बात करने वाली यह सरकार आज नौकरी छीनने वाली सरकार साबित हुई है.

एक तरफ संविदा कर्मियों की नौकरी चली गई या जाने वाली है. जिसके कारण राज्य का युवा लगातार आंदोलन कर रहा.

कहा कि यह सरकार आंदोलन को दबाने केलिये पुलिस के डंडे बरसा रही. गर्भवती महिला आंदोलनकारी को भी पुरुष पुलिस के द्वारा पिटवाया जा रहा.

कहा कि कहां गया सरकार के सहयोगी दल कांग्रेस का प्रत्येक घर से एक नौकरी देने का वादा.और फिर बेरोजगारी भत्ता. कहा कि इस सरकार ने खिलाड़ियों को भी ठगा.अबतक सिर्फ एक खिलाड़ी को ही राज्य सरकार ने नौकरी दी है.

कहा कि 22 संविदा कर्मियों के 500 रुपये मानदेय बढ़ाने पर यह सरकार करोड़ों रुपये विज्ञापन में खर्च कर देती है.

उन्होंने सरकार द्वारा घोषित बेरोजगारी भत्ता पर कहा कि यह राज्य के युवा बेरोजगारों के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात है.चुनाव के पूर्व और पिछले बजट सत्र में स्नातक और स्नातकोत्तर पास सभी कोबेरोजगारी भत्ता की घोषणा करनेवाली सरकार आज तकनीकी डिग्रियों तक सिमट गई.

उन्होंने कहा कि क्या आर्ट्स,साइंस और कॉमर्स विषयों में स्नातक और स्नातकोत्तर छात्र क्या इसके हकदार नही होने चाहिये.क्या यूपीएसी, राज्य लोकसेवा आयोग या बिभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभावान,टॉपर्स,गोल्ड मेडलिस्ट युवा को बेरोजगारी भत्ता नही मिलनी चाहिये?

कहा कि यह सरकार केवल युवाओं को धोखा देना और ठगना चाहती है क्योंकि राज्य सरकार की नजरों में राज्य के युवा बिल्कुल ही नासमझ हैं. कहा कि युवा मोर्चा सरकार की इस वादा खि़लाफीऔर विश्वासघाती कदम के खिलाफ राज्य भर आंदोलन करेगी. कहा कि आगामी 18 मार्च को युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में धरना के माध्यम से युवा  विश्वासघात दिवस मनाया जाएगा. मोर्चा के कार्यकर्ता इसके बाद सभी मंडलों में भी धरना देकर युवा विश्वासघात दिवस मनाएंगे. प्रेसवार्ता में उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह एवम महामंत्री रूपेश सिन्हा भी उपस्थित रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बोकारो जिला प्रशासन के मनमानेपूर्ण रवैया के खिलाफ गोमिया विधायक 19 मार्च को करेंगे भूख हड़ताल

Next Post

चेंबर ऑफ कॉमर्स, लायंस क्लब और एनजीओ के साथ बैठक

Next Post
झारखंड के पांच जिलों में कल से कोरोना टीकाकरण का ड्राइ रन

चेंबर ऑफ कॉमर्स, लायंस क्लब और एनजीओ के साथ बैठक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d