रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि डीवीसी कमांड एरिया में जो बिजली संकट उत्पन्न हुई है इसकी वजह हेमंत सरकार है और अपनी गलती का ठीकरा भाजपा पर फोड़ रही है.
उन्होंने कहा कि जब पूर्व में 14 माह की हेमंत सरकार थी, उस कार्यकाल का 6000 करोड़ बकाया एक साथ रघुवर सरकार ने डीवीसी को चुकाया था. उसके बाद प्रत्येक माह डीवीसी को भुगतान किया गया. जब पुन: हेमंत की सरकार आयी तो सारे भुगतान पर रोक लगा दी. इसमें डीवीसी का भुगतान भी शामिल था. जिस वजह से बकाया बढ़ता चला गया. जिसके बाद से यह स्थिति उत्पन्न हुई है.
उन्होंने कहा कि जब स्थिति आपे से बाहर होने लगी तो हेमंत सरकार भाजपा पर दोष मढ़ने का काम कर रही है.

