BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एक साल की असफलताओं के भंडार पर बैठी है हेमंत सरकार-दीपक प्रकाश

by bnnbharat.com
January 20, 2021
in समाचार
एक साल की असफलताओं के भंडार पर बैठी है हेमंत सरकार-दीपक प्रकाश
Share on FacebookShare on Twitter

पूरे देश के राज्यों में झारखंड को बताया सबसे असफल राज्य

चतरा:- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने आज चतरा में राज्य की हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर अपना रोष प्रकट करते हुए कहा कि यह सरकार असफलताओं के भंडार पर बैठी हुई है और पूरे देश के सभी राज्यों में सबसे असफल हमारा झारखंड राज्य है. उन्होंने कहा कि अपने राज्य के संदर्भ में कांग्रेस स्क्रिप्ट लिखती है और सीएम उसे हु-बहू पढ़कर बोलने का काम करते हैं. दरअसल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  प्रकाश आज चतरा में आयोजित जिला कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक में संगठनात्मक प्रवास के दौरान शरीक होने के पूर्व इटखोरी के मां भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात पत्रकारों से बात करते हुए बोल रहे थे.

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आगे कहा कि आज हमारे राज्य में विगत 1 वर्षों के दौरान 16 सौ से अधिक दुष्कर्म की घटनाएं घटी है तथा इस सरकार ने लोगों को अपने माया-जाल में फंसा कर दिग्भ्रमित करते हुए सत्ता पर काबिज होकर राज्य को सिर्फ लूटने का काम किया है. कहा कि पांच लाख लोगों को रोजगार तथा बेरोजगारी भत्ता देने के साथ-साथ किसानों के ऋण माफ तथा बिजली जैसी अन्य कई मूलभूत सुविधाओं से राज्य को लबरेज करने की बातें पूरी तरह ढकोसला साबित हुई. इससे जनता को गुमराह नहीं किया जा सकता. उन्होंने आगे कहा कि इस सरकार के पास न कोई दृष्टि है और न कोई काम करने की इच्छा शक्ति. उन्होंने बताया कि पूरे राज्य में वित्तीय अराजकता फैली हुई है और यह राज्य जनता के लिए कोढ़ बन चुकी है. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि हमारी पार्टी विपक्ष के रूप में एक मजबूती कायम करते हुए राज्य के तीन करोड़ की जनता की आवाज बन चुकी है और कहा कि खासकर कोरोना कालखंड में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कई रचनात्मक भूमिकाएं अदा करते हुए इस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करने का भी काम किया है. कहते हैं कि यह सरकार जितनी क्षण व पल सत्ता पर काबिज रहेगी इसका लाभ बीजेपी को बखूबी मिलता रहेगा. उन्होंने इस सरकार पर परिवारवाद पर पूरी तरह से आधारित व आश्रित सरकार की संज्ञा देते हुए कहा कि इस राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा ट्रांसफर पोस्टिंग एक उद्योग के रूप में फल फूल रही है. इस मौके पर चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह तथा सिमरिया विधायक किशुन दास समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सड़क सुरक्षा माह के तहत छात्रों को सड़क सुरक्षा के नये नियमों से कराया गया अवगत

Next Post

जल्द खुलेंगे झारखंड में रोजगार के द्वार- श्रम मंत्री

Next Post
जल्द खुलेंगे झारखंड में रोजगार के द्वार- श्रम मंत्री

जल्द खुलेंगे झारखंड में रोजगार के द्वार- श्रम मंत्री

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d