रांची: प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सह प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री उमंग सिंघार आज नई दिल्ली से रांची पहुंचे. रांची एयरपोर्ट पर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा, विधायक दीपिका पांडेय सिंह, प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, डॉ राजेश गुप्ता छोटू, अमूल्य नीरज खलखो, रांची ग्रामीण जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सुरेश बैठा ने स्वागत किया. श्री उमंग सिंघार एयरपोर्ट से सीधे मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस गये. जहां वे अभी चार दिन रांची में रहेंगे.
एयरपोर्ट पर मीडिया के प्रश्नों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड की सरकार अच्छा काम कर रही है. कोरोना संकट में सरकार जनता की पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक काम कर रही है. उन्होंने कहा कि पार्टी में भी सब कुछ ठीक है. संगठन के पदाधिकारियों एवं विधायकों से चर्चा की जाएगी एवं अगर कोई परेशानी है तो उसे दूर कर लिया जाएगा. सामाजिक दूरी बनाते हुए उमंग सिंघार संगठन में एक-एक लोगों से मिल रहे हैं और संगठन के कार्यों की जानकारी हासिल कर रहे है.

