BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रतिशोध की राजनीति कर रही हेमंत सरकार, सांसद निशिकांत दुबे को किया जा रहा परेशान: भाजपा

by bnnbharat.com
July 16, 2020
in समाचार
प्रतिशोध की राजनीति कर रही हेमंत सरकार, सांसद निशिकांत दुबे को किया जा रहा परेशान: भाजपा
Share on FacebookShare on Twitter
  • भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने आज महामहिम राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

रांची: झारखंड भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के महामहिम राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिलकर एक ज्ञापन सौंपते हुए हेमंत सरकार द्वारा भाजपा जनप्रतिनिधियों पर प्रतिशोधात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने एवं भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को अनैतिक और गैर कानूनी तरीके से परेशान न किये जाने की मांग की.

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा एवम बोकारो विधायक विरंची नारायण शामिल थे.

नेता द्वय ने कहा कि गोड्डा के लोकप्रिय सांसद निशिकांत दुबे जी को जमीन रजिस्ट्री प्रकरण में राजनीतिक साजिश के तहत अनैतिक और गैर कानूनी तरीके से परेशान किया जा रहा.

उन्होंने कहा कि देवघर थाना में एफआईआर दर्ज कराने वाला व्यक्ति विष्णुकांत झा स्वयम आपराधिक चरित्र का व्यक्ति है, जिसपर कई मुकदमे दर्ज है. यह पूर्व में भाजपा का कार्यकर्ता भी रहा है जिसे उसके आपराधिक चरित्र के कारण ही पार्टी से बाहर कर दिया गया है.

उन्होंने कहा कि निशिकांत दुबे पर लगाये गए आरोप बेबुनियाद हैं. दुबे संबंधित जमीन संपत्ति के न तो क्रेता हैं और न विक्रेता. जमीन उनकी पत्नी अनामिका गौतम के नाम पर रजिस्ट्री हुई है.

विक्रेता ने आवश्यकतावश होशो हवाश में अपनी जमीन का विक्रय किया है. क्रेता ने कानूनी प्रवधानों के तहत सरकारी स्टाम्प शुल्क का भुगतान किया है.

अतः किसी प्रकार से राज्य सरकार को कोई आर्थिक नुकसान नहीं हुआ है. ऐसे में सांसद निशिकांत दुबे पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कर उन्हें परेशान करना एक गहरी साजिश है.

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार पद और पावर का दुरुपयोग कर रही है. कहा कि सांसद निशिकांत दुबे जनता के बीच काफी लोकप्रिय है. विकास कार्यों को लगातार धरातल पर उतारने में वे सतत प्रयत्नशील रहते है. साथ ही वे राज्य सरकार के जन विरोधी नीतियों एवं कार्यों के वे प्रखर विरोध भी करते हैं.

नेता द्वय ने राज्य सरकार द्वारा ऐसे प्रतिशोधात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर पानी भरने से हुआ बदहाल

Next Post

24 घंटे में किया चोरी का खुलासा, चोरी का माल बरामद

Next Post
24 घंटे में किया चोरी का खुलासा, चोरी का माल बरामद

24 घंटे में किया चोरी का खुलासा, चोरी का माल बरामद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d