BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अस्पताल में महिला रोगी से दुष्कर्म, भीष्म पितामह की तरह मौन रही हेमंत सरकार : दिनेश कुमार

by bnnbharat.com
March 13, 2020
in समाचार
अस्पताल में महिला रोगी से दुष्कर्म, भीष्म पितामह की तरह मौन रही हेमंत सरकार : दिनेश कुमार
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर : कोल्हान प्रमंडल के सबसे बड़े शासकीय असप्ताल महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक महिला रोगी के साथ घटित दुष्कर्म की घटना पर भारतीय जनता पार्टी ने तीव्र भर्त्सना करते हुए इसे शर्मनाक बताया है. जमशेदपुर महानगर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने इस आशय में बकायदा प्रेसवार्ता बुलाकर राज्य सरकार और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर निशाना साधा है. शुक्रवार को भाजपा जिला मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करने के क्रम में जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का डेढ़ माह का कार्यकाल अत्यंत फ़्लॉप और निराशाजनक रहा है.

निरीक्षण के माध्यम से केवल मीडिया में सुर्खी बटोरने वाले मंत्री एमजीएम अस्पताल में घटित दुष्कर्म के मामले में संवेदनहीन बने रहे.  भाजपा ने उक्त दुष्कर्म की घटना की उच्चस्तरीय जांच और फास्टट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई पूरी कराने की माँग उठाई है. भाजपा जिलाध्यक्ष ने इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के इस्तीफे की मांग सहित एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. नकुल चौधरी एवं साक्ष्य छुपाने के दोषी अस्पताल कर्मियों को निलंबित कर सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज़ करने की मांग उठाई है.

इस मामले को लेकर भाजपा ने जिला प्रशासन और हेमंत सरकार को भी कठघरे में खड़ा किया. दिनेश कुमार ने कहा कि रोगियों का उपचार करने वाला कोल्हान का बड़ा शासकीय अस्पताल स्वयं वेंटिलेटर पर है. महिला रोगी के संग दुष्कर्म हो और अस्पताल प्रशासन साक्ष्य जुटाने और मामले को दबाने में शिद्दत से प्रयास करे, यह कृत्य कोरोना वायरस से भी ज्यादा मारक और घातक है.

वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार को भीष्म पितामह बताते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल में महिला की अस्मिता लूटी गयी किंतु भीष्म पितामह की तरह मुख्यमंत्री और राज्य सरकार मौन है. इस पूरे प्रकरण में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय मीडिया की भूमिका को सराहते हुए भाजपा ने कहा कि सोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया के माध्यम से बने दबाव के बाद जमशेदपुर पुलिस इस मामले में सक्रिय हुई और पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज़ हो सका. इस मामले में दोषियों पर अविलंब कार्रवाई की मांग लेकर शनिवार शाम चार बजे भाजपाई उपायुक्त रविशंकर शुक्ला से मुलाकात करेंगे. पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, जिला महामंत्री अनिल मोदी, जिला मीडिया प्रवक्ता अंकित आनंद एवं दीपक पारीख मौजूद थें।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

यहां की राजनीति से कोरोना वायरस को हटाना होगा: कमलनाथ

Next Post

केंद्र सरकार ने यौन अपराध कानून को बनाया पहले से ज्यादा सख्त

Next Post
केंद्र सरकार ने यौन अपराध कानून को बनाया पहले से ज्यादा सख्त

केंद्र सरकार ने यौन अपराध कानून को बनाया पहले से ज्यादा सख्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d