BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बयानबाजी छोड़ ‘गरीब कल्याण अन्न वितरण योजना’ को धरातल पर उतारे हेमंत सरकार: दीपक प्रकाश

by bnnbharat.com
July 2, 2020
in समाचार
बयानबाजी छोड़ ‘गरीब कल्याण अन्न वितरण योजना’ को धरातल पर उतारे हेमंत सरकार: दीपक प्रकाश
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने  हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि हेमंत सरकार की जन वितरण व्यवस्था ध्वस्त है, इसमें बिचौलियों और मुनाफाखोर लोगों की भरमार है. और ऐसे लोगों को राज्य सत्ता का संरक्षण भी प्राप्त है. प्रकाश आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गरीब कल्याण अन्न योजना का पूरे देश की जनता स्वागत कर रही है, गरीबों, मजदूरों, जरूरतमंदों के चेहरे पर राहत की खुशी है. ऐसे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बयान गैर जिम्मेदाराना है.

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार अपनी जिम्मेवारी से भागना चाहती है. विगत तीन महीनों का अनुभव यह बताता है कि गोदामों में अनाज भरे पड़े है, परन्तु गरीब जनता अनाज के लिए तरस रही है. भूख से मौत की खबर भी आईं.

उन्होंने कहा कि जुलाई से नवंबर तक फिर से केंद्र सरकार ने 5 महीनों के लिए प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल या गेहूं और 1 किलोग्राम चना देने की योजना शुरू की है. 1.50 लाख करोड़ की इस योजना से देश के 80 करोड़ जरूरतमंद गरीब लाभान्वित होंगे.

झारखंड में भी 60 लाख से ज्यादा परिवार इस योजना से जुड़ेंगे-

प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीबों के हमदर्द, मसीहा है. कोविड-19 संक्रमण काल में जिस प्रकार उन्होंने सेनापति की भूमिका निभाई उससे आज देश इस महामारी में विश्व के विकसित देशों की तुलना में कहीं ज्यादा सुरक्षित है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोरोना निदान और गरीब कल्याण दोनों को साथ साथ चलाया. भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में सेवा ही संगठन इस भाव से लाखों गरीबों तक मोदी आहार, अनाज, मास्क, सैनिटाइजर, पानी, चप्पल आदि का वितरण कर गरीबों, जरूरतमंद की सेवा की.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आत्म निर्भर भारत के सपनों को साकार करने में जुटी है. स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देकर, हुनर मंद को काम से जोड़कर, कृषि व्यवस्था में बदलाव लाकर, अपने खनिज संसाधनों का उपयोग बढ़ाकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में जुटी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

1 किसान ने थर्मल को पुडा के हवाले करने के विरोध में किया जान कुर्बान

Next Post

रेल को भी गरीबों से छीन रही है सरकार: राहुल गांधी

Next Post
रेल को भी गरीबों से छीन रही है सरकार: राहुल गांधी

रेल को भी गरीबों से छीन रही है सरकार: राहुल गांधी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d