BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विद्वेष से ग्रस्त होकर कार्य न करें हेमंत: दीपक प्रकाश

by bnnbharat.com
February 20, 2020
in समाचार
विद्वेष से ग्रस्त होकर कार्य न करें हेमंत: दीपक प्रकाश

विद्वेष से ग्रस्त होकर कार्य न करें हेमंत: दीपक प्रकाश

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के साथ षडयंत्र एवं उनकी पत्नी सावित्री देवी से किया गया पुलिस का दुर्व्यवहार इस बात को साफ दिखाता है कि हेमंत सरकार किस कदर भाजपा के खिलाफ दुर्भावना से ग्रसित होकर कार्य कर रही है. उक्त बातें भाजपा प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहीं.

उन्होंने कहा कि ढुल्लू महतो के खिलाफ मारपीट के लिए विगत 14 फरवरी को शिकायत दर्ज की गई है, जबकि यह घटना शिकायतकर्ता के अनुसार अप्रैल 2019 की है.

Also Read This: स्कूल में अच्छे तरीके से पठन-पाठन हो इस दिशा में पहल करेंगे: अजय राय

प्रकाश ने आगे कहा कि उपरोक्त घटनाक्रम को देखने पर यह स्पष्ट पता चल रहा है कि साजिश के तहत ढुल्लू महतो को फंसाया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि सरकार को पहले जांच करनी चाहिए थी कि शिकायतकर्त्ता ने जिस घटनाक्रम का उल्लेख किया वो कितनी सच और कितनी साजिश से प्रेरित है, परंतु सरकार की कार्यप्रणाली यह साफ दर्शा रही है कि हेमंत सरकार दुर्भावना से ग्रसित होकर कार्य कर रही है.

कृषि आशीर्वाद योजना और 1 रुपए में रजिस्ट्री योजना बंद करने की घोषणा कर सरकार पहले ही दर्शा चुकी है अपनी विद्वेषपूर्ण मंशा

प्रकाश ने कहा कि सरकार बनने के बाद हेमंत जिस तरीके से फैसले ले रहे हैं वह दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि कृषि आशीर्वाद योजना एवं 1 रुपए में रजिस्ट्री को सिर्फ इसलिए सरकार बंद करने की सोच रही है, क्योंकि यह योजना भाजपा के द्वारा लाई गई थी.

प्रकाश ने कहा कि हेमंत सोरेन को बखूबी यह पता है कि उपरोक्त योजना किसानों और महिलाओं के जीवन में क्या मायने रखती थी पर बदले की भावना से ग्रस्त होकर कार्य करने वाली सरकार का ध्यान जनता को उठाने से ज्यादा भाजपा को गिराने में लगा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BSF के असिस्टेंट कमांडेंट ने खुद को मारी गोली, मौत

Next Post

गोलीबारी में 11 लोगों की मौत

Next Post
गोलीबारी में 11 लोगों की मौत

गोलीबारी में 11 लोगों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d