BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

औरैया सड़क हादसे को लेकर हेमंत सोरेन सहित अन्य ने जताया शोक

by bnnbharat.com
May 16, 2020
in समाचार
औरैया सड़क हादसे को लेकर हेमंत सोरेन सहित अन्य ने जताया शोक
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: औरैया जिले में शनिवार तड़के सुबह डीसीएम और ट्रक की टक्कर में 24 मजदूरों की मौत हो गई. वहीं, 36 लोग घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है.

इस हादसे के शिकार हुए ज्यादातर लोग बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के हैं. बताया जा रहा है कि डीसीएम दिल्ली से जबकि ट्रक राजस्थान से चला था.

फिलहाल सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे को हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है. वहीं, उन्होंने आईजी कानपुर को घटनास्थल का दौरा कर इस दुर्घटना के कारणों पर तुरंत रिपोर्ट दें को कहा है.

हेमंत सोरेन ने जताया शोक

  • झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने भी औरैया हादसे में मारे गए मजदूरों पर दुख व्यक्त किया है.
  • कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत पर शनिवार को दुख जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.
  • आखिलेश यादव ने औरैया हादसे में मारे गए मजदूरों के परिजनों को एक-एक लाख रुपए देने घोषणा की.
  • बसपा सुप्रीम मायावती ने सीएम योगी आदित्यनाथ से लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.
  • कानपुर आईजी मोहित अग्रवाल घटनास्थल पर पहुंचे. सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें दुर्घटना के कारणों पर तत्काल एक रिपोर्ट प्रस्तुत को कहा है.
  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि ऐसे हादसे मृत्यु नहीं हत्या है.
  • औरैया की मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल में 24 लोगों को मृत लाया गया. वहीं, 37 घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है जिसमें से 15 की हालत नाजुक है. इन 15 गंभीर रूप से घायल लोगों को सैफई के पीजीआई में रेफर कर दिया गया है.
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरैया में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना को संज्ञान में लेगे हुए हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है. सीएम योगी ने सभी घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही आईजी कानपुर को घटनास्थल का दौरा कर दुर्घटना के कारणों पर तुरंत रिपोर्ट दें को कहा है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सुरक्षाबलों को मिला बड़ी सफलता, आतंकी ठिकानों का भंडाफोड़, गोला-बारूद बरामद

Next Post

BDO ने किया विभिन्न गांवों का निरीक्षण

Next Post
BDO ने किया विभिन्न गांवों का निरीक्षण

BDO ने किया विभिन्न गांवों का निरीक्षण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d