रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रिम्स निदेशक के केली बंगले में इलाजरत आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंचे. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
ऐसी संभावना है कि बिहार विधानसभा चुनाव में जेएमएम कुछ चुनिन्दा सीटों पर पार्टी उम्मीदवार देने पर लालू प्रसाद से चर्चा कर सकता है. झारखंड में भी गठबंधन सरकार में आरजेडी शामिल है.

