BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हेमंत सोरेन बने झारखंड के 11वें CM, राज्यपाल ने दिलायी पद और गोपनीयता की शपथ

by bnnbharat.com
December 29, 2019
in समाचार
हेमंत सोरेन बने झारखंड के 11वें CM, राज्यपाल ने दिलायी पद और गोपनीयता की शपथ
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:  हेमंत सोरेन  ने झारखंड के 11वें सीएम के रूप में शपथ ली. उन्हें राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. हेमंत के अलावा कांग्रेस के आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव और राजद के सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह से पहले हेमंत ने झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन से आर्शीवाद दिया. अपने आवास से हेमंत सोरेन खुद कार ड्राइव कर  शिबू सोरेन के आवास पहुंचे. इसके बाद वहां से मोरहाबादी के लिए रवाना हुए. 1 बजकर 43 मिनट पर वे मंच पर पहुंचे. जहां उन्होंने अतिथियों का स्वागत किया. साथ ही मोरहाबादी मैदान में मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया.

हेमंत सोरेन दूसरी बार बने सीएम

हेमंत सोरेन दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं. इससे पहले हेमंत ने जुलाई 2013 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. जेएमएम-राजद-कांग्रेस के साथ मिलकर उन्होंने 1 साल 5 महीने 15 दिनों तक सरकार चलाई थी. हेमंत के पिता शिबु सोरेन भी 3 बार राज्य के सीएम रहे हैं. तीनों कार्यकालों में वह सिर्फ 10 महीने 5 दिन ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे, जो हेमंत के एक कार्यकाल से काफी कम रहा.

शपथ ग्रहण समारोह में जुटे कई दिग्गज

शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव, शरद यादव, डी राजा, भूपेश बघेल, अतुल अंजान, अशोक गहलोत, बाबूलाल मरांडी, पूर्व सीएम रघुवर दास, आरपीएन सिंह सहित कई ब्यूरोक्रेटस, आपीएस सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

15 जनवरी के बाद अन्य विधायक लेंगे शपथ

जानकारी के मुताबिक, हेमंत मंत्रिमंडल के बचे मंत्रियों के नाम पर कोई सहमति नहीं बन पाई है. सूत्रों के मुताबिक, 30 दिसंबर को दिल्ली में बुलाई गई एक बैठक में मंत्रियों के नाम पर गठबंधन के नेताओं में सहमति बन सकती है. इसके बाद अन्य मंत्री 15 जनवरी के बाद पद एवं गोपनियता की शपथ लेंगे.

झारखंड विधानसभा का चुनाव परिणाम

झारखंड की 81 विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में हेमंत सोरेन की अगुवाई में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन 47 सीट हासिल की है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) को 30, कांग्रेस को 16 और आरजेडी को 1 सीट मिली है, जबकि 3 सीट हासिल करने वाली बाबूलाल मरांडी की झाविमो भी गठबंधन सरकार को समर्थन दे रही है. बीजेपी को चुनाव में 25 सीट मिली जबकि आजसू को 2 सीटें हासिल हुई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ट्विंकलऔर काका का जन्मदिन आज…

Next Post

लोगों ने की अलाव की मांग

Next Post
लोगों ने की अलाव की मांग

लोगों ने की अलाव की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d