रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज से दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर है. सोरेन ने शुक्रवार शाम राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से शिष्टाचार मुलाकात की.
इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थी. अपने दौरे के क्रम में उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मिलेंगे.
मुख्यमंत्री आज रात्रि विश्राम दिल्ली स्थित झारखंड भवन में ही करेंगे.

