रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टाटा स्टील आर्चरी एकेडमी के तीरंदाजी प्रशिक्षक धर्मेंद्र तिवारी को “द्रोणाचार्य” पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर बधाई व शुभकामनाएं दी है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का सबसे प्रतिष्ठित गुरु सम्मान झारखंड के प्रशिक्षक को मिलने से पूरा राज्य गौरवान्वित है. तीरंदाजी के क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान आने वाले दिनों में भी वर्तमान एवं भावी खिलाड़ियों को मिलता रहेगा.

