रांची: राजीव रंजन राजू ने कई जगहों का दौरा किया एवं सभी लोगों से अपील किया कि सतर्क रहें तथा सामाजिक दूरी का पालन अवश्य करें.
उसके बाद आज आये हुए सभी प्रवासी मजदूरों को लेकर वे अस्पताल गए एवं उनकी समुचित जांच करवाया और सभी को उनके अपने अपने घरों मे क्वारंटाइन करवाया और हिदायत दी की किसी भी कीमत में आप सभी को सामाजिक दूरी का पालन करना है, शराब का सेवन नहीं करना है और उहोंने खासकर ये भी हिदायत दी की अपने घर से 14 दिनों तक बिल्कुल भी बाहर ना निकलें.
गरीबों एवं असहाय लोगों के बीच मास्क और फल वितरण किया. हमारे राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन की भी तारीफ करते हुए कहा कि सरकार ने अब तक करीब करीब सभी गरीब एवं असहाय को जन वितरण प्रणाली के माध्यम से राशन उपलब्ध करवाया है जिसके लिए हेमंत सोरेन बधाई के पात्र हैं.

