BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हेमंत सोरेन ने पंचायत स्तर पर ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

by bnnbharat.com
September 5, 2020
in समाचार
झारखंड वासियों के अधिकार पर अब सेंधमारी नहीं: हेमंत सोरेन
Share on FacebookShare on Twitter

10 लाख से अधिक सैंपल की जांच हुई

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोरोना संक्रमण काल में सूबे में पंचायत स्तर तक ऑक्सीजन की व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों के लिए ऑक्सिमीटर की व्यवस्था करने का भी निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद झारखंड सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है. हेमंत सोरेन ने कोरोना संक्रमण काल में लोगों से बचाव को लेकर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने की भी अपील की है.

इधर, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखंड ने 10 लाख कोरोना जांच का आंकड़ा पार कर लिया है. उन्होंने बताया कि 32 हजार से ज्यादा मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है, सूबे में रिकवरी रेट 66.70 प्रतिशत है और स्वस्थ होने वाले मरीजों का प्रतिशत निरंतर बढ़ता जा रहा है, जबकि मृत्यु दर 0.93 प्रतिशत है. उन्होंने कहा कि सीमित संसाधन और आमजनों के सहयोग से कोरोना से जंग जारी है और जल्द ही जीतेंगे भी.

झारखंड में पिछले 24 घंटे में  1537 नये कोरोना पॉजिटिव मिले है. इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 48039 हो गयी है. इस दौरान तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी, इसके साथ ही सूबे में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 447 पहुंच गयी है.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में 32043 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से घर वापस लौट चुके है, जिसमें से 1157 लोग आज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए. वहीं 15559 संक्रमितों का इलाज विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में चल रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस पर सभी को शुभकामनाएं व बधाई दी

Next Post

दुमका की बेटी ने जीता ऑल इंडिया शतरंज खिताब

Next Post
दुमका की बेटी ने जीता ऑल इंडिया शतरंज खिताब

दुमका की बेटी ने जीता ऑल इंडिया शतरंज खिताब

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d