रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि विश्व मजदूर दिवस के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने देश के मजदूरों को खास कर जो प्रवासी मजदूर इस भीषण संकट काल में अपने गांव-टोले से दूर देश के कोने-कोने में भूखे-प्यासे रोजगार विहीन हो कर फसे हैं, उन्हें अपने राज्य में, गांव-टोले में पहुंचने का ऐतिहासिक सौगात दिया है.
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि शिबू सोरेन की शिक्षा एवं संदेश पर चल कर युवा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के झारखंड के एक-एक व्यक्ति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को इस ऐतिहासिक दिन में सच कर दिखाया है. यह निश्चय है कि राज्य का कोई भी व्यक्ति न भूखा सोएगा न अशिक्षित रहेगा, न अस्वस्थ होगा और न ही रोजगार विहीन होगा. हमारे प्रवासी मजदूर भाई-बहन अब अपने ही राज्य में नियोजित किये जाएंगे. हमारे मेधावी बच्चे राज्य में ही गुणवत्ता पूर्ण पारंगत शिक्षा हासिल करेंगे एवं राज्य सरकार के उन्नत स्वास्थ कार्य योजना के तहत इसी राज्य में स्वस्थ लाभ करेंगे.
किसान और मजदूरों का राज्य है. आज मजदूर दिवस के अवसर पर झारखंड के मजदूर एवं किसान साथियों को पार्टी की ओर से बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं उनके श्रम को सलाम पेश करते हुए माननीय मुख्यमंत्री के इस ऐतिहासिक तत्परता एवं प्रतिबद्धता को धन्यवाद देते हुए आम जनों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

