BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हेमंत सोरेन सरकार राजधर्म की जगह लालूधर्म निभा रही है: भाजपा

by bnnbharat.com
September 1, 2020
in समाचार
हिंदपीढ़ी में उपद्रवियों पर कार्रवाई नहीं करके अर्द्ध सैनिक बलों और पुलिस का मनोबल तोड़ रही है ट्विटर सरकार: भाजपा
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है की हेमंत सोरेन सरकार राजधर्म भूलकर लालू धर्म निभाने में लग गई है. प्रतुल ने कहा कि लालू प्रसाद को नियम विरुद्ध मिले बंगले से बिहार के चुनाव की तैयारी चल रही है. उन्होंने कहा की रोज सैकड़ों लोग बिहार से अनधिकृत रूप से आ रहे हैं और अपना बायोडाटा भी बंगले में जमा करा रहे हैं. इसमें से कई लोग लालू प्रसाद से मिल भी रहे हैं जो जेल मैनुअल का उल्लंघन है. प्रतुल ने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद की सुरक्षा में करीब 50 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं जिसका महीने का खर्च ₹25 लाख से भी ज्यादा आता है. प्रतुल ने कहा कि एक सजायाफ्ता मुजरिम के लिए जिस तरीके से हेमंत सोरेन सरकार ने रेड कारपेट बिछा दिया है वह असंवैधानिक है.

प्रतुल ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर और न्यायमूर्ति भानुमति की खंडपीठ ने 2015 के अपने निर्णय में सभी जेलों में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगाने का निर्देश दिया था. अभी लालू जिस बंगले में रह रहे हैं उसे भी जेल के रूप में अधिसूचित किया गया है. लेकिन यहां सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय की अवहेलना कर सीसीटीवी नहीं लगाया गया है.

प्रतुल ने कहा कि कोरोना संक्रमण के इस काल में लालू प्रसाद के बंगले के सामने रोज सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना कर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट रही है लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है. बिहार से आने वाले नेताओं को न तो क्वारंटाइन किया जा रहा है न उनके अनुमति पत्र की जांच की जा रही है. हेमंत सोरेन सरकार ने सिर्फ सत्ता के लिए कानून की तिलांजलि दे दी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सड़क दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत

Next Post

Zoom के CEO की संपत्ति में चंद घंटों में हुआ 420 करोड़ का इजाफा

Next Post
Zoom के CEO की संपत्ति में चंद घंटों में हुआ 420 करोड़ का इजाफा

Zoom के CEO की संपत्ति में चंद घंटों में हुआ 420 करोड़ का इजाफा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d