BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रेलवे झारखंड को डंपिंग यार्ड ना बनाएं: हेमंत सोरेन

by bnnbharat.com
February 14, 2020
in Uncategorized
रेलवे झारखंड को डंपिंग यार्ड ना बनाएं: हेमंत सोरेन

रेलवे झारखंड को डंपिंग यार्ड ना बनाएं: हेमंत सोरेन

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रेलवे झारखंड को डंपिंग यार्ड ना बनाएं. देश में झारखंड एक ऐसा राज्य है जो रेलवे को संसाधनो से सबसे अधिक लाभ देता है किंतु रेलवे अपनी ओर से ऐसा रेस्पॉन्स नहीं करती है. झारखंड के लोगों की सुविधा के अनुरूप ट्रेनों की संख्या नहीं है जो ट्रेन हैं उनमें अधिकांश की गुणवत्ता में बहुत खराब है.

एसी कोच वाले ट्रेन में जो एसी लगे होते हैं उन्में कई की क्वालिटी अच्छी नहीं होती है. ये बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक के साथ हुई बैठक में कही.

दुमका रांची ट्रेन और वनांचल एक्सप्रेस में एसी फर्स्ट और एसी टू के कम्पोजिट कोच भी लगाए जाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुमका रांची ट्रेन और वनांचल एक्सप्रेस में एसी फर्स्ट और एसी टू के कम्पोजिट कोच लगाए जाएं. उन्होंने कहा कि झारखंड के सभी ट्रेनों में इस प्रकार की सुविधा दी जाए जिससे हर श्रेणियों में यात्रा करने वाले यात्री सुविधा के साथ यात्रा कर सकें.

रेलवे लाइन उपरी पुल की गुणवत्ता सुधरे

मुख्यमंत्री ने कहा कि रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) सिंगल एंटिटी में अर्थात या केवल रेलवे या केवल राज्य सरकार बनाये. मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा बराबर देखा जाता है कि रेलवे लाइन के उपर का पुल रेलवे बनाती है और एप्रोच रोड राज्य सरकार द्वारा बनाया जाता है. इससे पुल और एप्रोच रोड का एलाइनमेंट भी बहुत सुगम नहीं रह पाता है. उन्होंने कहा कि इनका उपयोग करने वाली जनता परेशान होती है.

समेकित प्रस्ताव भेजें

मुख्यमंत्री ने दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम से कहा कि रेलवे झारखंड में जहां भी काम कर रहे है और वहां रेलवे डबल लाइन किये जाने पेड़ों के काटने की अनुमति की आवश्यकता है. उन मामलों में एक साथ समेकित कर वो अपने प्रस्ताव बनाकर भेजें ताकि वन विभाग का क्लियरेन्स प्राप्त किया जा सके. अलग अलग टुकड़े में भेजने से काम के लंबित होने की संभावना अधिक रहती है.

योजनाएं ऐसी बनाये जिससे वन्य जीवों को किसी प्रकार की परेशानी न हो

मुख्यमंत्री ने कहा कि रेलवे अपनी योजनाएं ऐसी बनाये जिससे वन्य जीवों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. अंडरपास या कोई और जो बेहतर तरीका हो वो किया जा सकता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कभी भी वन और वन्य जीवों और जैव विविधता को नुकसान ना पहुंचाएं.

रेलवे के मामलों पर मुख्य सचिव ने दी जानकारी

बैठक में रेलवे ने अपनी परियोजनाओं के सम्बंध में विभिन्न मामले रखे जिस पर मुख्य सचिव ने सभी मामलों में राज्य सरकार द्वारा ससमय की जा रही कार्रवाई के बारे में जानकारी दी गयी.

बैठक में उपस्थिति

इस बैठक में मुख्य सचिव डॉ. डी.के तिवारी, भू राजस्व के सचिव के.के सोन, पीसीसीएफ शशि नंदकुलियार, परिवहन सचिव के रवि कुमार, दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम संजय कुमार मोहंती, रांची के डीआरएम नीरज अम्बष्ठ और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों में जया वर्मा सिन्हा, सौमित्र मजूमदार, कमल बैठा, अमित कंचन, नीरज कुमार, देवराज बनर्जी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

4 पशु तस्कर गिरफ्तार, भेजे गये जेल

Next Post

46 दिन बाद सुनील वर्णवाल की हुई पोस्टिंग, अजय कुमार बने कार्मिक विभाग के प्रधान सचिव

Next Post
46 दिन बाद सुनील वर्णवाल की हुई पोस्टिंग, अजय कुमार बने कार्मिक विभाग के प्रधान सचिव

46 दिन बाद सुनील वर्णवाल की हुई पोस्टिंग, अजय कुमार बने कार्मिक विभाग के प्रधान सचिव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d