BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हेमंत सोरेन ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की

by bnnbharat.com
January 19, 2021
in समाचार
हेमंत सोरेन ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की
Share on FacebookShare on Twitter

केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री प्रह्लाद जोशी से भी मुलाकात की

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तीन दिवसीय नई दिल्ली दौरे पर है. मुख्यमंत्री ने सोमवार को सुबह में जहां कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात की. वहीं शाम में केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री प्रह्लाद जोशी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की.

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर बताया गया कि केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री प्रह्लाद जोशी से कई मुद्दों पर चर्चा हुई. देर शाम हेमंत सोरेन ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की. इस मुलाकात के बारे में मुख्यमंत्री या राज्य सरकार की ओर से कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी गयी है. हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर इसे सिर्फ शिष्टाचार मुलाकात बताया है.

इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से दस जनपथ पर जाकर मुलाकात की. बताया गया है कि इस मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार, बोर्ड निगम के बंटवारे और गठबंधन दलों में आपसी समन्वय बढ़ाने समेत कई बिन्दुओं पर चर्चा हुई.

गौरतलब है कि राज्य सरकार की ओर से कोल इंडिया की विभिन्न अनुषंगी इकाईयों पर हजारों करोड़ रुपये बकाया रहने की बात काफी दिनों से की जा रही है और कई बार मुख्यमंत्री और विभिन्न मंत्रियों की ओर से केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों पर बकाया राशि का भुगतान जल्द से जल्द करने का आग्रह किया गया है. इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से डीवीसी के बकाया भुगतान के एवज में आरबीआई द्वारा झारखंड सरकार के खाते से राशि काटे जाने पर भी आपत्ति दर्ज करायी गयी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘मतदाता दिवस की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने की बैठक’

Next Post

AAP नेता संजय सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, शिकायत दर्ज

Next Post
AAP नेता संजय सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, शिकायत दर्ज

AAP नेता संजय सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, शिकायत दर्ज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d