रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उन्हें नमन किया. मुख्यमंत्री ने कहा भारतीय हॉकी को गरिमामयी पहचान मेजर ध्यानचंद जी ने दिलाई थी.
इस दिवस को देश “राष्ट्रीय खेल दिवस” के रूप में मनाता है. वर्तमान सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के प्रति प्रतिबद्ध है. मैं देशवासियों को “राष्ट्रीय खेल दिवस” की शुभकामनाएं देता हूं.

