BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आप शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए अच्छा लगा, आप सभी का तहे दिल से धन्यवादः हेमंत

by bnnbharat.com
December 29, 2019
in Uncategorized
आप शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए अच्छा लगा, आप सभी का तहे दिल से धन्यवादः हेमंत

आप शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए अच्छा लगा, आप सभी का तहे दिल से धन्यवादः हेमंत

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. मुख्यमंत्री ने झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि हम सभी को साथ चल कर झारखंड को नित नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है. हमारी सरकार सभी वर्गों और समुदायों के नागरिकों के सर्वांगीण विकास के लिए काम करेगी. राज्य में अमन, चैन, शांति और समृद्धि का नया दौर शुरू होगा. उन्होंने कहा कि आपकी आकांक्षाओं और सपनों को पूरा करने की दिशा में नई सरकार सदैव कार्य करेगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए लोगों के प्रति आभार जताया और कहा कि आप इस समारोह के साक्षी बने यह राज्य के लिए बहुत ही गौरवशाली क्षण रहा.

शपथ ग्रहण को लेकर पूरे राज्य में लोगों का उत्साह चरम पर रहा

नए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पूरे राज्य में लोगों का उत्साह चरम पर रहा. मोरहाबादी स्थित कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. सभी इस समारोह के साक्षी बने.
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने मोरहाबादी मैदान पहुंचे आगंतुकों ने मुख्यमंत्री को दी बधाई. शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन, रूपी सोरेन, राहुल गांधी, पूर्व अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल, तेजस्वी यादव पूर्व उप मुख्यमंत्री बिहार, अशोक गहलोत मुख्यमंत्री राजस्थान, भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़, शरद यादव पूर्व सांसद राज्यसभा, एमके स्टालिन अध्यक्ष डीएमके, के सी वेणुगोपाल नेता भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, आर पी एन सिंह झारखंड प्रभारी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, जीतन राम मांझी पूर्व मुख्यमंत्री बिहार, रघुवर दास पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड सहित देशभर से विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के कई गणमान्य नेता, सभी नव निर्वाचित विधायक सांसदगण अन्य आगंतुक शामिल हुए. सभी आगंतुकों ने शपथ ग्रहण के उपरांत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपनी शुभकामनाएं और बधाई दी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीएम एट होम में सम्मिलित हुए सीएम

Next Post

कर्मचारियों से हेमंत ने कहा, उनके लिए हर कोई एक जैसा

Next Post
कर्मचारियों से हेमंत ने कहा, उनके लिए हर कोई एक जैसा

कर्मचारियों से हेमंत ने कहा, उनके लिए हर कोई एक जैसा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d