BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हेमंत सोरेन ने उनके साथ गठबंधन किया, जिसने 70 साल आदिवासियों को छला : अमित शाह

by bnnbharat.com
November 21, 2019
in समाचार
हेमंत सोरेन ने उनके साथ गठबंधन किया, जिसने 70 साल आदिवासियों को छला : अमित शाह

हेमंत सोरेन ने उनके साथ गठबंधन किया, जिसने 70 साल आदिवासियों को छला : अमित शाह

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि हेमंत सोरेन आदिवासियों के कल्याण और उनकी समृद्धि की बात करते हैं. हेमंत सोरेन ने तो ऐसी पार्टी के साथ गठबंधन किया है, जिसने 70 साल तक आदिवासियों को छलने और ठगने का काम किया है. मैं पूछता हूं, आप लोगों ने आदिवासी कल्याण के लिए क्या किया.

अगर चुनाव में आप जनता के पास जा रहें हैं तो अपना रिपोर्ट कार्ड भी लेकर जाएं, क्योंकि जनता जानना चाहती है आपने दशकों राज किया. इस दौरान आपने झारखण्ड के विकास के लिए क्या किया. वर्तमान सरकार ने आदिवासियों के कल्याण की सुध ली. डिस्ट्रिक्ट मिनरल फण्ड के जरिये भाजपा की सरकार 25 हजार करोड़ रुपये उनके कल्याण के लिए खर्च कर रही है.

कांग्रेस ने अपने शासन काल में आदिवासी कल्याण हेतु 13वें वित्त आयोग के जरिये 55 हजार 253 हजार करोड़ रुपये दिए. मोदी सरकार ने 2014- 19 तक 3 लाख 8 हजार 487 करोड़ रुपये दिए. 50 वनोत्पाद को समर्थन मूल्य देने का काम किया. आदिवासी बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने हेतु पूरे देश में 438 एकलव्य विद्यालय खोलने का कार्य किया. अमित शाह गुरुवार को लोहरदगा में आयोजित जन सभा बोल रहे थे.

पिछड़ों को भी आरक्षण मिले, इसकी व्यवस्था होगी-

झारखण्ड आदिवासियों, पिछड़ों, वनवासियों से भरा है. कांग्रेस ने कभी भी पिछड़े समाज को संवैधानिक अधिकार नहीं दिया. भाजपा की सरकार ने ओबीसी आयोग बनाकर पिछड़ों को संवैधानिक मान्यता देकर उन्हें सम्मान दिया. पिछड़े वर्ग के युवाओं को आरक्षण का प्रतिशत बढ़ाने हेतु कमेटी का गठन होगा, ताकि उन्हें आरक्षण मिल सके. यह बात भाजपा अपने घोषणा पत्र में भी समाहित करेगी.

कांग्रेस ने झारखण्ड को विकास की दौड़ में पीछे कर दिया-

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने नाम बदलकर भेष बदलकर झारखंड को विकास की दौड़ में पीछे कर दिया. वर्तमान सरकार ने विगत 5 वर्षों में विकास की राह को आगे बढ़ाया है. मोदी ने झारखंड के विकास की चिंता की है. वर्तमान सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा, जबकि कांग्रेस और जीवन ने हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार किया. आप फिर से डबल इंजन की सरकार बनाएं हम झारखंड के अधूरे काम को पूरा करेंगे.

5 वर्ष के विकास, सुरक्षा और शांति के काम आपके समक्ष है – सीएम

रघुवर दास ने कहा कि यह डबल इंजन सरकार का ही प्रतिफल है कि विगत 5 वर्ष में झारखंड में विकास शांति सुरक्षा के काम हुए हैं, जो आपके समक्ष हैं. लातेहार पलामू गढ़वा के लोग 2014 से पूर्व दहशत में रहते थे. हमने उन्हें दहशत से बाहर निकाला. अब यहां की जनता भयमुक्त है.

डबल इंजन की सरकार ने कड़े कदम उठाकर उग्रवाद को समाप्त किया. झारखंड के घर-घर तक विकास पहुंचे. यह हमारा प्रयास रहा. सड़कों व पुलों का निर्माण हुआ. सौभाग्य योजना से लातेहार के गारू सरजू लोहरदगा का पेशरार तक बिजली पहुंचाई गई. घर-घर पानी पहुंचाने का काम हो रहा है.

2022 तक हम पाइपलाइन के माध्यम से पानी पहुंचाने का कार्य पूर्ण कर लेंगे. डबल इंजन सरकार की वजह से ही राज्य की महिलाओं को धुआं से मुक्ति मिली. बेघरों को आवास मिला. 57 लाख लोगों को स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ा जा रहा है.

राज्य के किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना से लाभान्वित हो रहे हैं. किसानों को न्यूनतम 11 और अधिकतम 31 हजार रुपये कृषि कार्य हेतु योजना के तहत दिया जा रहा है. आप सभी जाति, संप्रदाय को दरकिनार कर एक मजबूत सरकार दें. क्योंकि विगत 5 वर्षों में एक स्थिर और मजबूत सरकार की वजह से ही हम झारखंड को विकास के मार्ग पर लेकर चलने में सक्षम हो सके हैं.

मनिका विधानसभा में हुए विकास कार्यों को अमित शाह ने गिनाया-

★ वर्तमान सरकार ने 292 करोड़ रुपये की लागत से 554 किलोमीटर एवं कुल 56 पुल पुलिया का निर्माण हुआ.

★ महुआटांड़, गारू कुटमु मोड़ में विद्युत शक्ति केंद्र का निर्माण 1671 किलोमीटर 11 केवी लाइन का विस्तार, 2877 नए घरों तक बिजली पहुंचाई गई और क्षेत्र 100% घर विद्युत से आच्छादित हुए.

★ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 13536 परिवारों को आवास उपलब्ध कराया गया, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना से 287 परिवार लाभान्वित हुए, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 91492 लोगों का गोल्डन कार्ड बना क्षेत्र के 129 मरीजों को इस योजना के तहत इलाज कराया गया.

★ उज्ज्वला योजना के तहत 29802 महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया, 3023 आदिम जनजाति परिवारों को राशन मुहैया कराया जा रहा है.

★ 51351 किसानों का फसल बीमा कराया गया मनिका के एक किसान को कृषि की उन्नत तकनीक सीखने हेतु इजराइल भेजा गया.

★ डिग्री कॉलेज की स्थापना nilamber-pitamber यूनिवर्सिटी बनाया गया.

★ महिला किसानों को तुलसी और लेमन ग्रास की खेती हेतु प्रेरित किया गया क्षेत्र के 13 हजार किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं 8284 किसानों को मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ मिल रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हजारों की संख्या में नामांकन के लिए पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी आरसी प्रसाद, ढोल नगाड़े से गूंजा शहर 

Next Post

जनता दल यूनाइटेड ने 10 उम्मीदवारों की सूची जारी की

Next Post
जनता दल यूनाइटेड ने 10 उम्मीदवारों की सूची जारी की

जनता दल यूनाइटेड ने 10 उम्मीदवारों की सूची जारी की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d