BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हेमंत सोरेन ने कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह से कहा, जहां हम मजबूत, उस सीट पर दावा मेरा

by bnnbharat.com
October 31, 2019
in Uncategorized
हेमंत सोरेन ने कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह से कहा, जहां हम मजबूत, उस सीट पर दावा मेरा

हेमंत सोरेन ने कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह से कहा, जहां हम मजबूत, उस सीट पर दावा मेरा

Share on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो चीफ,

रांची: जनाक्रोश रैली के बाद कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन से मिले. दोनों नेताओं की मुलाकात ने दूसरे राजनीतिक दलों में हलचल तेज कर दी है. झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने बैठक में यह स्पष्ट कर दिया कि जहां हम मजबूत है, वहां पर पहला दावा हमारी पार्टी का होगा. दोनों नेताओं के बीच कई दौर की बातचीत भी हुई. बैठक में एक मजबूत विपक्षी गठबंधन को तैयार करने पर अधिक बल दिया गया. इसमें यह स्पष्ट किया गया कि कैसे भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटाया जाये. बैठक में दोनों नेताओं ने कहा कि छठ के बाद गठबंधन की तसवीर स्पष्ट हो जायेगी. झामुमो की तरफ से कहा गया कि भाजपा को समान विचारधारा वाले दलों का समूह ही रोक सकते है.

अभी सीट के बारे में किसी तरह का खुलासा नहीं किया गया. इस बात पर भी अंकुश लगाने को कहा गया कि उल-जुलूल दलील को तरजीह नहीं दी जाये. यह प्रचारित-प्रसारित किया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव को लेकर झामुमो-40, कांग्रेस 30-35, राजद 13-16 और अन्य दल भी अपनी हिस्सेदारी मांग रहे हैं. इन सभी बातों को एक सिरे से बैठक में खारिज किया गया. दोनों नेताओं ने समान विचारधारा वाले दलों को एक प्लैटफार्म पर लाने की बातें कहीं. भाजपा को रोकने के लिए मजबूती के साथ चुनाव लड़ने का निर्णय भी लिया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सिपाही ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

Next Post

आर के माथुर बने लद्दाख के पहले उपराज्यपाल

Next Post
आर के माथुर बने लद्दाख के पहले उपराज्यपाल

आर के माथुर बने लद्दाख के पहले उपराज्यपाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d