BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हेमंत सोरेन ने छोटे भाई के लिए संभाली चुनाव की कमान

by bnnbharat.com
October 24, 2020
in समाचार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दूसरी बार मिली जान से मारने की धमकी
Share on FacebookShare on Twitter

दुमका: झारखंड मुक्ति मोर्चा, झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने दुमका विधानसभा उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है. हेमंत सोरेन ने उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी और अपने छोटे भाई बसंत सोरेन की जीत सुनिश्चित करने को लेकर लगातार कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मतदान के दिन अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान केंद्र तक ले जाने की तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे है.

दुमका शिबू सोरेन का कई दशकों से कर्मभूमि रही है, साथ ही हेमंत सोरेन भी दुमका से चुनाव जीतकर सीएम बने. ऐसे में जब हेमंत सोरेन भी दुमका आते हैं तो वह बिल्कुल आम जनता की तरह सड़कों पर निकल जाते हैं और लोगों से मिलते जुलते हैं. कुछ ऐसा ही नजारा शुक्रवार को भी देखने को मिला. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची से दुमका पहुंचे हैं और शहर भ्रमण के लिए निकल गए. इस दौरान उन्होंने दुर्गा पूजा पंडालों में जाकर मां दुर्गा की आरती की और फिर अपने पसंदीदा सियाराम के चाय दुकान पर पहुंच गए और चाय का आनंद लिया.

दुमका में चाय पीने के दौरान मुख्यमंत्री ने राजनीतिक बातें करने से साफ इनकार कर दिया. उन्होंने राज्य और देशवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि इस कोरोना संक्रमण के काल में पूजा भी मनाना है तो हमें विशेष ध्यान रखना होगा. चाय दुकान पर चाय की चुस्की लेते हुए उन्होंने कहा कि जब भी वो दुमका आते हैं तो सियाराम की चाय जरूर पीते हैं, यहां के लोगों ने उन्हें मुख्यमंत्री के कुर्सी तक पहुंचाया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ट्रक ने युवक को कुचला, मौके पर मौत

Next Post

महाअष्टमी पर मां छिन्नमस्तिका मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Next Post
महाअष्टमी पर मां छिन्नमस्तिका मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

महाअष्टमी पर मां छिन्नमस्तिका मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d