-
विदेश मंत्री से ओमान में फंसे झारखण्ड के मजदूरों की मदद का आग्रह करता हूं: हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट के जरिए ओमान में फंसे झारखंड के 30 मजदूरों की वतन वापसी के लिए विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर से मजदूरों के सकुशल वतन वापसी का आग्रह किया है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश मंत्रालय झारखंड के मजदूरों की मदद करे जिससे उन सभी की वतन वापसी हो और ये मजदूर अपने परिवार के लोगों से मिल सकें. विदेश मंत्रालय झारखंड के मजदूरों का शोषण करने वाली कंपनी के खिलाफ भी कार्रवाई करें.

