BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जिसने झारखंड के युवाओं पर गोली चलवाई, उस कांग्रेस की गोद में हेमंत सोरेन बैठकर आएं हैं सत्ता हथियाने : अमित शाह

by bnnbharat.com
November 28, 2019
in समाचार
जिसने झारखंड के युवाओं पर गोली चलवाई, उस कांग्रेस की गोद में हेमंत सोरेन बैठकर आएं हैं सत्ता हथियाने : अमित शाह

जिसने झारखंड के युवाओं पर गोली चलवाई, उस कांग्रेस की गोद में हेमंत सोरेन बैठकर आएं है सत्ता हथियाने : अमित शाह

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

  • एक ओर विकास करने वाली भाजपा, दूसरी ओर कांग्रेस, जेएमएम का गठबंधन, जिसने भ्रष्टाचार के अलावे कुछ नहीं दिया

  • अलग राज्य की मांग करने वाले गुरुजी अस्वस्थ हुए तो हेमंत सोरेन झारखंड अलग राज्य का विरोध करने वाली कांग्रेस के साथ हो लिए

  • भाजपा सरकार बनते ही ओबीसी को आरक्षण से आच्छादित किया जाएगा, यह कार्य किसी अन्य को प्रदत आरक्षण में बिना छेड़छाड़ किये दी जाएगी

  • अमित शाह ने गढ़वा में जनसभा को संबोधित किया

रांचीः बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि जिस कांग्रेस ने झारखंड अलग राज्य की मांग कर रहे युवाओं पर गोली चलवाई. उसकी गोद में बैठकर हेमंत सोरेन सत्ता हथियाने आएं हैं. क्या जवाब देंगे हेमंत सोरेन शहीदों के परिजनों को? हेमंत सोरेन व कांग्रेस ने स्वार्थवश गठबंधन किया है. अलग झारखंड राज्य की मांग करने वाले और विरोध करने वाले आज एक साथ हैं.

गुरुजी जिन्होंने झारखंड अलग राज्य कि मांग को अपना समर्थन दिया, वे अस्वस्थ हैं और दूसरी ओर हेमंत सोरेन झारखंड अलग राज्य का विरोध करने वाली कांग्रेस के साथ हो गए है. अब एक ओर विकास करने वाली भारतीय जनता पार्टी है तो दूसरी ओर कांग्रेस और जेएमएम का गठबंधन, जिसने झारखंड को भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया. वे गुरुवार को गढ़वा में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे.

विकास बुलेट से नहीं बैलेट से होगा-

अमित शाह ने कहा कि जहां अशांति होती है. वहां विकास नहीं होता. विकास के लिए शांति का होना बहुत जरूरी है. विकास बुलेट से नहीं बल्कि बैलट से होगा. वर्तमान भाजपा सरकार ने 5 वर्ष के अपने कार्यकाल में झारखंड व पलामू में नक्सलवाद को समाप्त करने का काम किया है.

भव्य राम मंदिर बनने से कोई नहीं रोक सकता-

अमित शाह ने कहा कि 10 साल तक राम मंदिर निर्माण कार्य को लटका कर रखा. इस मामले में उच्चतम न्यायालय में इन्होंने फैसला नहीं होने दिया, लेकिन अब राम मंदिर पर फैसला आ चुका है. भव्य राम मंदिर बनने से कोई नहीं रोक सकता.

कांग्रेस ने वोट बैंक की वजह से जम्मू कश्मीर से में लागू धारा 370 और 35 ए पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही थी. देश की जनता देश को झारखंड की जनता के प्रचंड बहुमत मिले. प्रचंड के बल पर 5 अगस्त 2019 को मोदी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35 ए को समाप्त कर एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को सार्थक किया.

गढ़वा में विकास कार्य को दिया गया अंजाम-

अमित शाह ने बताया कि गढ़वा के हर घर को बिजली से आच्छादित करने के उद्देश्य से 5 सब स्टेशन का निर्माण किया गया, जिससे 26,275 घर तक बिजली पहुंची. 70,147 घरों में शौचालय बनाया गया.

13 एंबुलेंस लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान कर रहा है. 10,272 परिवार को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा गया. 1,55, 691 परिवारों को उज्जवला योजना का लाभ मिला. खेतों को सिंचित करने के उद्देश्य से 2391 करोड़ की लागत से उत्तर कोयल योजना पर काम शुरू हुआ, इससे 12 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी. सोन बराज परियोजना 1,272 करोड़ की लागत से निर्मित हो रहा है, इससे पेयजल व सिंचाई की सुविधा में इजाफा होगा. 22 हजार किमी ग्रामीण सड़क का निर्माण हुआ.

इन बातों पर भी रखी अपनी बात-

सोनिया मनमोहन की सरकार ने 13वें वित्त आयोग के तहत 55 हजार 253 करोड़ रुपए झारखंड को दिए, जबकि 2014 से 2019 के बीच नरेंद्र मोदी सरकार ने 3 लाख 8 हजार 490 करोड़ रुपए देने का काम किया.

भाजपा सरकार बनते ही ओबीसी को आरक्षण से आच्छादित किया जाएगा. यह कार्य किसी अन्य को प्रदत आरक्षण में बिना छेड़छाड़ किये दी जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झाविमो प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने कई पंचायतों में किया चुनावी दौरा

Next Post

सभी 81 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवार उतारने वाली झाविमो अकेली पार्टी

Next Post
झाविमो ने दो उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की

सभी 81 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवार उतारने वाली झाविमो अकेली पार्टी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d