BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हेमंत सोरेन छह दिनों तक दुमका में करेंगे कैंप

by bnnbharat.com
October 26, 2020
in Uncategorized
हेमंत सोरेन छह दिनों तक दुमका में करेंगे कैंप
Share on FacebookShare on Twitter

जेएमएम प्रत्याशी व अपने छोटे भाई बसंत सोरेन के पक्ष में धुआंधार चुनावी सभाओं को करेंगे संबोधित

रांची:- झारखंड में दुमका विधानसभा उपचुनाव के लिए 3 नवंबर को मतदान होना है. इस चुनाव को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रतिष्ठा से जोड़ कर देखा जा रहा है, उनके त्यागपत्र देने के कारण यहां उपचुनाव हो रहा है. जेएमएम ने दुमका से मुख्यमंत्री के छोटे भाई बसंत सोरेन को उम्मीदवार बनाया है. हेमंत सोरेन अपने छोटे भाई बसंत सोरेन के पक्ष में अगले छह दिनों तक दुमका उपचुनाव में धुआंधार चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे.

हेमंत सोरेन सोमवार को दोपहर बाद हेलीकॉप्टर से रांची से दुमका के लिए रवाना होंगे. आज से लेकर 31 अक्टूबर तक हेमंत सोरेन दुमका में ही करेंगे. इस संबंध में पार्टी की ओर से चुनाव आयोग के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन से समुचित व्यवस्था कराने का आग्रह किया गया है. हेमंत सोरेन एयर एच-145 नामक हेलीकॉप्टर से अगले छह दिनों में दुमका के विभिन्न क्षेत्रों में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. पार्टी की ओर से दुमका के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी से हेलीकॉप्टर के उतरने और 26 से लेकर 31 अक्टूबर तक दुमका में रूकने और वहीं से उड़ान भरने की अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया गया है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पिछले सप्ताह भी दो दिनों तक दुमका में कैंप कर वापस रांची लौटे हैं. वहीं दुमका में जेएमएम प्रत्याशी के पक्ष में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता सह मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री बादल, जोबा मांझी समेत कई सांसद और विधायकों ने भी दर्जनों छोटे-बड़े चुनावी सभाओं का चुनावी सभाओं को संबोधित किया, कई मंत्री और विधायक अब भी क्षेत्र में ही कैंप कर रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार चुनाव को लेकर 28 तक कोडरमा-गिरिडीह में शराब बिक्री पर रोक

Next Post

तीन पीएलफआई नक्सली गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

Next Post
तीन पीएलफआई नक्सली गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

तीन पीएलफआई नक्सली गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d