रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो दिवसीय दौरे पर आज दिल्ली के लिए रवाना हुए. मुख्यमंत्री आज शाम 5 बजे नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पूर्व राष्ट्रपति से शिष्टाचार मुलाकात करेंगे.
झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और दूसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात करने के लिए उनके आवास पर जायेंगे.
सिविल लाइंस स्थित दिल्ली के सीएम आवास से वह मथुरा रोड लौटेंगे. यहीं वह रात्रि विश्राम करेंगे.
ज्ञात हो कि झारखंड विधानसभा के आम चुनाव के बाद विधानसभा का सत्र 6 जनवरी से शुरू हो रहा है. मंत्रिमंडल का विस्तार भी होना है.
इसलिए उम्मीद थी कि हेमंत सोरेन देश की राजधानी में अपने गठबंधन की सबसे बड़ी सहयोगी पार्टी कांग्रेस के नेताओं से मिलेंगे. लेकिन, मुख्यमंत्री के अब तक कार्यक्रम में कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष सोनिया गांधी या राहुल गांधी से मुलाकात का जिक्र नहीं है.

